जयपुर

जयपुर दहला: इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम से कबाड़ गोदाम तक आग की लपटें, लाखों का सामान खाक

Jaipur Fire Incident: जयपुर में सोमवार को सुबह से शाम तक 3 अलग-अलग इलाकों में आग लगने की बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। वैशाली नगर, हसनपुरा और झोटवाड़ा में लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया।

2 min read
Feb 16, 2026
जयपुर में लगी आग के भयावह दृश्य, पत्रिका फोटो

Jaipur Fire Incident: जयपुर में सोमवार को सुबह से शाम तक 3 अलग-अलग इलाकों में आग लगने की बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। वैशाली नगर, हसनपुरा और झोटवाड़ा में लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद स्थितियों पर काबू पाया। आग से हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़ें

इस तारीख से पहले राजस्थान में हो जाएंगे पंचायत चुनाव, सुप्रीम कोर्ट से आई बड़ी खबर, भजनलाल सरकार ने किया वादा

इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी आग

वैशाली नगर के गांधीपथ स्थित 'शर्मा इलेक्ट्रिक मोटर्स' शोरूम में सुबह करीब 8:30 बजे आग लग गई। शोरूम से धुआं निकलता देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। शोरूम तीन हिस्सों में बंटा होने के कारण आग ज्यादा नहीं फैली, लेकिन तीन इलेक्ट्रिक स्कूटियां और बैटरियां जल गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से करीब एक दर्जन स्कूटियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

कबाड़ में खड़ी 4 कारों सहित 5 वाहन जलकर खाक

हसनपुरा क्षेत्र में एनबीसी के पास दूसरी घटना हुई, जहां कबाड़ में खड़े वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां खड़ी चार कारों सहित कुल पांच वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, बेटी की शादी का सामान जला

झोटवाड़ा 200 फीट रोड पर स्थित एक कबाड़ गोदाम में शाम करीब 5 बजे आग लगी। लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के घर खाली करवाए गए। 15 से अधिक दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। स्थानीय निवासी राजू खान सहित अन्य लोगों ने आबादी क्षेत्र में अवैध गोदामों को हटाने की मांग की है।

गोदाम के पास रहने वाली रेशमा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पति रिक्शा चलाकर घर पालते हैं और अक्टूबर में बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान इस आग की भेंट चढ़ गया।

ये भी पढ़ें

JEE Main 2026: जेईई मेन में राजस्थान फिर नंबर वन, 3 के 100 परसेंटाइल, पढ़िए कबीर छिल्लर की Success Story

Also Read
View All

अगली खबर