Bansur Firing Case: सड़क पर खुलेआम ट्रैक्टर और जीप को लेकर दो गुटों में हुई लाठी-भाटा जंग में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर का है। ट्रैक्टर और जीप में सवार होकर आए दो गुटों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया।
Bansur Firing Case: सड़क पर खुलेआम ट्रैक्टर और जीप को लेकर दो गुटों में हुई लाठी-भाटा जंग में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर का है। जहां ट्रैक्टर और जीप में सवार होकर आए दो गुट आमने सामने हो गए और फिर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। झगड़े में हुई फायरिंग में एक युवक के कंधे में गोली लग गई। जिसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया किया गया। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना बीते शनिवार रात की है जहां बहरोड़ थाना क्षेत्र के पहाड़ी का रहने वाला अनिल गुर्जर 3-4 युवकों समेत 3 कैम्पर और जीप में सवार होकर निकले थे। दूसरी तरफ से बालाडाभ बुटेरी से हिमांशु, बलबीर और संदीप ट्रैक्टर और बाइकों पर सवार होकर आए थे। ये दोनों ग्रुप बुटेरी बस स्टैंड के पास आमने-सामने हो गए। पहले ट्रैक्टर से कैम्पर गाड़ी को टक्कर मारी और कैंपर सवार संभलते उससे पहले ही लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में बीते लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है। वहीं दोनों पक्षों के खिलाफ पहले से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अचानक हुए हमले के बीच फायरिंग हुई और पहाड़ी बहरोड़ के रहने वाले अनिल गुर्जर के कंधे में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बानसूर डीएसपी मेघा गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि अनिल पर बहरोड़ पुलिस थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के पास सोमवार को घटना का वीडियो आया है। पुलिस वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई राजकमल ने बताया कि मामले में नामजद दूसरे पक्ष हिमांशु, बलबीर और संदीप पर बानसूर पुलिस थाने में एक-एक आपराधिक मामले दर्ज हैं।