जयपुर

Jaipur Road Accident: 1000 किमी की थकान बनी मौत का सफर, एक झपकी से 5 जिंदगियों का सफर खत्म

Jaipur Road Accident: जबलपुर से उज्जैन होते हुए खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन को निकले 5 श्रद्धालुओं के लिए 1000 किलोमीटर से अधिक की लगातार ड्राइव मौत का सफर बन गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2026, 12:12 AM IST
चाकसू एक्सीडेंट में मृतकों की तस्वीरें, पत्रिका फोटो

Jaipur Road Accident: जबलपुर से उज्जैन होते हुए खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन को निकले 5 श्रद्धालुओं के लिए 1000 किलोमीटर से अधिक की लगातार ड्राइव मौत का सफर बन गई। तेज रफ्तार, थकान और झपकी की आशंका ने ऐसा हादसा कराया, जिसने पांच परिवारों को उजाड़ दिया। जयपुर के नजदीक चाकसू में हुए हादसे से हड़कंप मच गया।

ये है पूरा घटनाक्रम

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर चाकसू के नजदीक शनिवार अल सुबह कार बजरी से भरे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक भीलवाड़ा निवासी सत्यनारायण को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव चाकसू मोर्चरी में रखवाए है जहां परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

खाटूश्यामजी दर्शन की इच्छा रह गई अधूरी

पुलिस के अनुसार कार सवार मध्यप्रदेश के जबलपुर से गुरुवार को निकले थे। पहले उज्जैन गए और वहां से खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए। चाकसू बायपास पर टिगरिया मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रेलर में कार जा घुसी। थानाधिकारी मनोहरलाल ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि लंबी दूरी तय करने के कारण चालक को झपकी आई और कार अनियंत्रित हो गई।

सभी पड़ोसी थे, साथ निकले थे यात्रा पर

हादसे में शानू सूकरवार (25), अनुराग रजक (27), पीयूष राय (26), राहुल रजक (27) और रेशमा श्रीवास्तव (54) निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार सभी पड़ोसी थे और श्रद्धा भाव से यात्रा पर निकले थे।

Updated on:
15 Feb 2026, 12:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण के बाद भाजपा-कांग्रेस ने तेज की चुनावी रणनीति, दोनों ही दलों ने झोंकी ताकत

Rajasthan Panchayat Election: ‘पंचायत टिकटों के मालिक हैं विधायक, संगठनों-कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो’, टिकट वितरण पर भड़के कांग्रेस नेता सीताराम लांबा

Bikaner House News: अचानक क्यों सुर्ख़ियों में है रॉबर्ट-प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का ‘बीकानेर हाउस’ विवाद?