जयपुर

शहर में तेजी से बढ़ रही अवैध हथियारों की आवक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 01, 2018
शहर में तेजी से बढ़ रही अवैध हथियारों की आवक

सांगानेर और मुरलीपुरा में चार अवैध हथियार बरामद, पांच को पकड़ा
जयपुर
विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक ओर तो सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन लाइसेंसशुदा हथियारों को थाने पर रखवाने की व्यवस्था कर रहे हैं, लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों की सूचियां तैयार की जा रही हैं और संबंधित बीट कांस्टेबलों को ये लिस्टें सौंपी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अवैध हथियारों की आवक तेजी से बढ़ रही है। शहर में गुजरे एक महीने में पुलिस ने करीब चालीस से भी ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव के बीच शहर में चार जगहों से हथियार बरामद किए हैं। हथियार तस्कर इन हथियारों को बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने सांगानेर और मुरलीपुरा क्षेत्र से ये हथियार बरामद किए हैं।

हथियारों को बेचने की फिराक में थे तस्कर

ये भी पढ़ें

जयपुर में डीजल पहली बार 75 पार, पेट्रोल भी उच्चस्तर पर पहुंचा

डीसीपी ईस्ट गौरव यादव ने बताया कि हथियार तस्कर आकाश, शेखर, गिर्राज और आदित्य को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन देसी कट्टे बरामद किए गए थे। इनमें से दो बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए इन हथियारों से फायर किए थे। साथ ही ये तस्कर इन हथियारों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस का मानना है कि इन बदमाशों ने एमपी से ये हथियार अवैध तरीके से मंगवाए हैं। उधर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने भी गौरव शर्मा को हथियार के साथ पकडा है। उससे देसी कट्टा बरामद किया गया है।

सात माह में जयपुर शहर में 240 हथियार बरामद
शहर में पिछले दिनों विद्याधर नगर, वैशाली नगर, करधनी, श्यामनगर, भांकरोटा, मानसरोवर, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, झोटवाड़ा, चाकसू, कानोता व खोह नागोरियान में फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एडिशनल डीसीपी वेस्ट रतनसिंह ने बताया कि जयपुर में अवैध हथियार से यूपी-एमपी से आ रहे हैं। हथियार तस्करों पर नकेल कसने का लगातार प्रयास जारी है। पिछले एक माह की बात की जाएं तो हथियारों के साथ करीब एक दर्जन बदमाश पकड़े जा चुके हैं। शहर में जनवरी से जुलाई तक पुलिस ने 240 अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने इस साल आम्र्स एक्ट के 224 मामले दर्ज किए हैं। पिछले साल पुलिस ने 347 मामलों में 370 हथियार बरामद किए थे।

राजधानी में पांच से बीस हजार रुपए में मिल रहे हथियार
तस्कर जयपुर में पांच हजार रुपए लेकर बीस हजार रुपए तक में हथियार उपलब्ध करवा रहे हैं। तस्कर देशी कट्टा, पिस्टल, माउजर सहित अन्य प्रकार के आधुनिक हथियारों तक की जयपुर में तस्करी कर रहे हैं। पिछले दिनों विदेशी पिस्टल के साथ भी पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था।

ये भी पढ़ें

लापरवाही की हद देखिए, टांका टूटने पर भी अधिकारी नहीं जागे, चाहे किसी की जान चली जाए

Updated on:
01 Sept 2018 01:42 pm
Published on:
01 Sept 2018 01:37 pm
Also Read
View All