जयपुर

Gov Job: बड़ी उपलब्धि, चिकित्सा विभाग ने 35 हजार पदों पर भर्ती पूरी कर रचा रिकॉर्ड

Medical Recruitment: मिशन मोड में भर्ती अभियान: 28 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति, 15 हजार पदों पर प्रक्रिया जारी।
2 min read
• •
Nov 05, 2025
Govt Job: मेडिकल कॉलेज में 160 पदों पर निकली वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानिए किस विभाग में कितने पद खाली?

NHM Rajasthan: जयपुर। राजस्थान का चिकित्सा विभाग भर्ती प्रक्रिया में नया कीर्तिमान रच चुका है। मिशन मोड में की गई इस ऐतिहासिक पहल के तहत विभाग ने अब तक 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें से 28 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि करीब 15 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।


चिकित्सा विभाग में भर्ती का नया रिकॉर्ड

राज्य सरकार की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सबसे तेज गति से भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। अब तक 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है। यह राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है।


स्वास्थ्य सेवाओं में आया बड़ा सुधार

पहले जिन क्षेत्रों में वर्षों से स्वास्थ्यकर्मी नहीं थे, अब वहां पैरामेडिकल और मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त नियुक्ति हो चुकी है। इससे सीमावर्ती जिलों, गांवों और कस्बों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।


15 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन

विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ के अनुसार, करीब 15 हजार पदों पर भर्ती की कार्यवाही चल रही है। इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 12 हजार से अधिक पद शामिल हैं। इसके अलावा 22 संवर्गों में परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और कई के परिणाम भी जारी किए जा चुके हैं।


अब तक इन पदों पर हुई नियुक्तियां

विभाग ने मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, डेंटल टेक्नीशियन, सहायक आचार्य, आचार्य आदि विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी हैं। इससे प्रदेशभर में अस्पतालों की कार्यक्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।


वर्षों से लंबित भर्तियों का समाधान

कई पद जैसे फार्मासिस्ट और टेक्नीशियन के रिक्त पद 10 वर्षों से अधिक समय से खाली थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद इन पर तेजी से भर्तियां हुईं। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है, जिससे आमजन को उपचार के लिए शहरों तक नहीं जाना पड़ रहा है।

Updated on:
05 Nov 2025 07:49 pm
Published on:
05 Nov 2025 07:49 pm
Also Read
View All
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज, कांग्रेस छोड़कर आए और चुनाव हारे नेता भी कतार में

पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट