जयपुर

Heat Wave Alert: होली के बाद राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी गर्मी की तपिश

दो व तीन मार्च को मनाई जाने वाली होली के बाद मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को मिलेगा। दिन में धूप तेज़ होगी और गर्म हवाओं का असर बढ़ेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2026, 2:20 PM IST
CG Heat Wave Alert

IMD forecast: जयपुर. राज्य में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी राजस्थान व उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब भी सक्रिय है। वहीं उत्तर भारत के ऊपर सब-ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम तेज़ रफ्तार से बह रही है, जिससे मौसम में स्थिरता बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री ज्यादा है। इससे साफ है कि गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

दो व तीन मार्च को मनाई जाने वाली होली के बाद मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को मिलेगा। दिन में धूप तेज़ होगी और गर्म हवाओं का असर बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

कुल मिलाकर, होली के बाद प्रदेश में गर्मी का असली दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

Updated on:
27 Feb 2026, 2:20 PM IST
Published on: