IMD Alert : राजस्थान के इन 9 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने अगले 120 मिनट के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में शुक्रवार को भी मानसून के बादल मेहरबान रहे। मानसून ने राज्य के दो तिहाई हिस्से को कवर कर लिया है। मानसून की उत्तरी सीमा जैसलमेर, चूरू से होते हुए गुजर रही है। प्रदेश में शुक्रवार को हाड़ौती, धौलपुर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, दौसा समेत कई हिस्सों में तेज बरसात का दौर चला, जिससे नदी-नाले बह निकले। झुंझुनूं में बारिश के पानी में बहने से एक जने की मौत हो गई।
वहीं मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, बीकानेर झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों में मेघगर्जन के साथ 20-30 किली प्रति घंट से तेज हवाएं चलेगी। विभाग ने हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।
झुंझुनूं शहर में शुक्रवार को बारिश के दौरान चाय की दुकान के पास बिजली के पोल मैं करंट दौड़ गया। इससे वहां बैठे चार जने चपेट में आ गए। इनमें से दो युवक बारिश से भरे पानी में बह गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद पानी में गिरा इस्लामपुर निवासी जहांगीर डेढ़ किलोमीटर तक बहता रहा। इससे उसकी मौत हो गई।