जयपुर

इंटरनेशनल वुशु बॉय Rohit Jangid का एक्टिंग डेब्यू, रोमेंटिक सॉन्ग में दिखेगा ‘स्पेशल’ किरदार

International Wushu Player Rohit Jangid appearing in Video Album : इंटरनेशनल वुशु बॉय Rohit Jangid का एक्टिंग डेब्यू, रोमेंटिक सॉन्ग में 'स्पेशल' किरदार में आएंगे नज़र
2 min read
Feb 18, 2023
International Wushu Player Rohit Jangid appearing in Video Album

जयपुर।

जयपुर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी रोहित जांगीड़ जल्द ही एक नई भूमिका निभाते नज़र आएंगे। दरअसल, वे एक अपकमिंग म्यूज़िक एल्बम के एक सॉन्ग में नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। इस सॉन्ग के वीडियो को 27 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज़ किया जाएगा।

'नेगेटिव' रोल, 'पॉज़िटिव' अप्रोच
वुशु खिलाड़ी रोहित जांगीड़ ने 'पत्रिका' से बातचीत में बताया कि इन दिनों वे एक नए म्यूजिक लेबल 'डाउन टाउन' के लिए काम कर रहे हैं। इस एल्बम का एक वीडियो सॉन्ग हाल ही में जयपुर के कुछ खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है। म्यूज़िक एल्बम का ये पहला वीडियो सॉन्ग है जिसमें वे विलन का नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं।

रोहित ने बताया कि खेल से इत्तर अभिनय करने का मौक़ा मिलने के बाद से वे इस प्रोजेक्ट को लेकर सुपर एक्साइटेड थे। उन्होंने कहा कि रोल भले 'नेगेटिव' मिला है, लेकिन 'पॉज़िटिव' अप्रोच के साथ उसे शिद्दत से निभाया है। रोहित ने उम्मीद जताई कि इस नई भूमिका में उनका काम लोगों को पसंद आएगा।

जयपुर के लोकेशन में हुई शूटिंग
रोहित जांगीड़ ने बताया कि इस म्यूज़िक एल्बम के सॉन्ग को जहां अमन प्रजापत डाइरेक्टर कर रहे हैं, तो वहीं अनिल जैन प्रोड्यूज़र हैं। कुल 6 सॉन्ग्स हैं जिनके वीडियो पर काम किया जा रहा है। इनमें से 'अल्लाह बचाए' नाम के पहले सॉन्ग का शूट जयपुर में हुआ है।

सॉन्ग रोमेंटिक, पर धोखे का 'ट्विस्ट' भी
इस सॉन्ग की वीडियो में रोहित जांगीड़ के अलावा एक्ट्रेस सोनिया बंसल और एक्टर मयूर मेहता लीड रोल में हैं। मयूर मेहता भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के कज़िन हैं। इस लव सॉन्ग में प्यार और धोखा, दोनों का तड़का दिखाने की कोशिश की गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि उनके इस वीडियो एल्बम के सॉन्ग्स को लोग बहुत पसंद करेंगे।

वुशु प्लेयर रोहित ने बताया कि सॉन्ग का म्यूज़िक अमन प्रजापति ने दिया है जबकि मोहित कपूर ने कोरियोग्राफ किया है। 'अल्लाह बचाए' एक एक्शन से भरपूर रोमांटिक प्रेम कहानी होने का वादा करती है, जो प्यार के मजबूत पक्ष को दिखाने की कोशिश करती है।

आख़िर कौन हैं रोहित जांगिड़ ?
रोहित जांगिड़ अंतर्राष्ट्रीय वुशु प्लेयर होने के साथ ही राजस्थान पुलिस के जवान और मॉडल भी हैं। वे राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की वुशु चैम्पियनशिप में कई पदक हासिल करके अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। एक चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को धूल चटाते हुए मैडल अपने नाम किया था, जिसके बाद वे सुर्ख़ियों में आए थे।

भारतीय टीम के सदस्य के रूप में रोहित ने पहली दक्षिण भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उन्हें दक्षिण एशियाई वुशु कांस्य पदक विजेता, किकबॉक्सिंग, वुशु में एक राष्ट्रीय चैंपियन और एक ब्लैक बेल्ट धारक के रूप में भी जाना जाता था। 65 किग्रा वर्ग में उनकी विश्व रैंकिंग चौथी है।

Published on:
18 Feb 2023 02:31 pm