Ishan Kishan Girlfriend: भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ रिश्ते की चर्चाओं को अब परिवार की ओर से भी बल मिला है।
Aditi Hundia जयपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है। उनके दादा अनुराग पांडेय ने ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम सार्वजनिक किया, जिसके बाद जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की अटकलों को बल मिला है।
बताया जा रहा है कि अदिति के पिता जयपुर में कारोबारी हैं।
अदिति ने 2018 में मिस डीवा का खिताब जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और नेशनल ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता तक पहुंच चुकी हैं।
फैशन जगत में सक्रिय रहने के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
दरअसल, 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान ईशान और अदिति के बीच रिश्ते की चर्चाएं तेज हुई थीं। उस समय स्टैंड में अदिति की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में सुर्खियों में रही थी।
वहीं सोशल मीडिया पर लाइक्स, कमेंट्स और हल्के-फुल्के इंटरैक्शन ने दोनों के अफेयर की अटकलों को लगातार हवा दी।