जयपुर

जयपुर शर्मसार: जयगढ़ किले पर जापानी महिला से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर रेप की कोशिश

Jaigarh Fort Harassment Case: जयपुर में विदेशी पर्यटकों से छेड़छाड़ के बढ़ते मामले शहर की आतिथ्य सत्कार की छवि को खराब कर रहे हैं। जयगढ़ किले के पास रविवार सुबह एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का मामला सामने आया है।

2 min read
Apr 06, 2026
पीड़ित जापानी महिला पर्यटक, पत्रिका फोटो

Jaigarh Fort Harassment Case: जयपुर में विदेशी पर्यटकों से छेड़छाड़ के बढ़ते मामले शहर की आतिथ्य सत्कार की छवि को खराब कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया है। जयगढ़ किले के पास रविवार सुबह एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। बीते दिनों एक ऑटो चालक का विदेशी महिला को अभद्र शब्द बोलने के लिए उकसाने का मामला भी सामने आया था।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में अब डॉक्टर-इंजीनियर बिकवाएंगे शराब, RSBCL में डेपुटेशन बना अफसरों की पसंद

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जापान की रहने वाली महिला पर्यटक 3 अप्रेल से जालूपुरा क्षेत्र में ठहरी हुई है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह बाइक से जयगढ़ फोर्ट पहुंची और आमेर किले से पैदल जयगढ़ की ओर जा रही थी। करीब 8:30 बजे जयगढ़ किले से कुछ दूरी पर तीन-चार युवकों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

जोर-जोर से चिल्लाई महिला, आमेर किले की ओर भागी

आरोप है कि एक युवक ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया, जबकि अन्य ने अभद्रता की। इससे घबराकर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी और किसी तरह वहां से निकलकर आमेर किले की ओर भागी। महिला ने तत्काल अपने साथियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंची, जहां से उसे पर्यटक पुलिस चौकी ले जाया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

आमेर थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया कि महिला की साथी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उनकी तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि हाल ही में मार्च माह में जयपुर में ऑटो में सवार विदेशी पर्यटक से अभद्रता और जलमहल पर विदेशी युवती के साथ जबरन फोटो खिंचवाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से पर्यटन नगरी जयपुर की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ऑटो चालक ने बुलवाए थे अश्लील शब्द

जयपुर में बीते दिनों एक ऑटो चालक द्वारा जर्मनी की एक महिला पर्यटक को अभद्र और अश्लील हिंदी शब्द बोलने के लिए उकसाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, जयपुर के पर्यटन थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। शहर में इस तरह की घटनाएं पर्यटकों की सुरक्षा और आतिथ्य सत्कार के मामले में गंभीर चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि महिला जर्मनी से घूमने आई थी और उसने वापस जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : धोरों, किलों और महलों के बाद अब ‘वॉटर टूरिज्म’ का जलवा; सैलानियों को भा रहा ‘वाटर सफारी का रोमांच

Also Read
View All

अगली खबर