जयपुर

Jaipur Murder News: ‘मेरा सहारा छिन गया…’, तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे को खोने पर पिता का फूट पड़ा दर्द

Jaipur Annu Gurjar Murder Case: जयपुर के न्यू आतिश मार्केट में इक्का क्लब में हुई हत्या के बाद धौलपुर से मानसरोवर थाने पहुंचे मृतक अन्नू के पिता राजवीर का दर्द हर किसी को झकझोर गया। पिता की आंखों से आंसू छलक रहे थे।
2 min read
Jul 14, 2026
Jaipur Murder Case news
Jaipur Annu Gurjar Murder Case: फोटो पत्रिका

Jaipur Annu Gurjar Murder Case: जयपुर। न्यू आतिश मार्केट में इक्का क्लब में हुई हत्या के बाद धौलपुर से मानसरोवर थाने पहुंचे मृतक अन्नू के पिता राजवीर का दर्द हर किसी को झकझोर गया। पिता की आंखों से आंसू छलक रहे थे। उनके तीन बेटों में अन्नू सबसे छोटा था। बड़े दोनों बेटे उनके साथ खेती करते हैं। अन्नू ही पढ़ाई कर रहा था। कक्षा 9 तक भरतपुर में पढ़ाई के बाद वह कॉलेज के लिए जयपुर आ गया।

बीएड़ करने के बाद अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब वह सहारा भी हमेशा के लिए छिन गया। पिता ने नम आंखों से कहा कि बेटा कभी इधर-उधर घूमने निकलता था तो उसे डांटकर पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते थे। घटनास्थल का मंजर भी भयावह था। सातवीं मंजिल से भूतल तक खून के निशान फैले थे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी सिहर उठे।

तब आरोपी अनुज ने डॉक्टर दंपती की थी हत्या

पुलिस ने बताया कि अनुज की बहन व भांजे को जिंदा जलाने के मामले में डॉक्टर दम्पती जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आए थे। तब आरोपी अनुज ने डॉक्टर दम्पती की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मानसरोवर थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी अनुज ने एक अन्य बंदी की बेटी को भगा ले गया। इस संबंध में मानसरोवर में लड़की को भगाने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में लड़की लौट आई। लेकिन वापस आरोपी अनुज के साथ चली गई और उससे शादी कर ली।

मंजर भयावह

घटनास्थल का मंजर भी भयावह था। सातवीं मंजिल से भूतल तक खून के निशान फैले थे। इक्का क्लब से पहले यहां पर कर्मा क्लब था। पुलिस की कई बार कार्रवाई के बाद कर्मा क्लब को बंद कर उसकी जगह इक्का क्लब खोला गया। बिल्डिंग मालिक से नरेन्द्र दासवानी ने क्लब की जगह लीज पर ली। नरेन्द्र ने गौरव जैन को क्लब चलाने को जगह दी।

गौरव ने अशोक जांगिड के साथ क्लब का संचालन किया। रविवार रात को क्लब का मालिक बताकर अनुज अपने साथियों को ऊपर छत पर ले गया। पहले कई बार पुलिस कार्रवाई में सामने आ चुका है कि बाहर से जयपुर पढ़ने आने वाले युवक-युवतियां क्लबों में जाते हैं। कई जगह तो युवक-युवतियों को नशा सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है। देर रात क्लब से स्थानीय लोग परेशान हैं।

Updated on:
14 Jul 2026 10:54 am
Published on:
14 Jul 2026 10:54 am