जयपुर

Jaipur Crime : जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ मामले में मचा हड़कंप, दो पुलिसकर्मी निलम्बित, आरोपी की तलाश में जुटी टीमें

Jaipur Crime : जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जवाहर सर्कल थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं जांच में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
2 min read
Jaipur Crime pregnant woman molestation stir Two policemen suspended Teams engaged in searching for accused Mahesh Gurjar
आरोपी की फोटो। पत्रिका

Jaipur Crime : जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, वहीं जांच में लापरवाही बरतने वाले ड्यूटी ऑफिसर एएसआइ महेश चंद व मामले में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अंगदराम को निलंबित किया गया। वहीं आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के राहुल गुर्जर के नाम से हुई है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में राजस्थान व मध्यप्रदेश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया। जांच में पता चला कि पीड़िता ने 26 मार्च 2026 को थाना जवाहर सर्कल में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 25 मार्च की शाम करीब 6.10 बजे सेक्टर-9 मालवीय नगर क्षेत्र में एक युवक ने पीछे से आकर गर्भवती महिला को पकड़ लिया, गलत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर धमकाया और मौके से भाग गया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 170/2026 धारा 74, 75(2), 78 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच अब थाना प्रभारी आशुतोष सिंह को सौंपी गई है।

शरण देने वाले को भी गिरफ्तार करेगी पुलिस

एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने बताया कि सोशल मीडिया पर राजधानी जयपुर में लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर किरकिरी हुई तो अब पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए 3 किमी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा चालानशुदा आरोपियों को रिकॉर्ड खंगाला, तब जाकर उसकी पहचान की गई। उन्होंने बताया कि शरण देने वाले को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

स्पा सेंटर में काम करता है आरोपी

पुलिस की ओर से तीन किमी दूरी तक के CCTV फुटेज खंगालने के साथ रूट मैप तैयार कर आरोपी को चिन्हिृत किया गया। आरोपी की पहचान राज गुर्जर निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह मालवीय नगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करता है। पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

जयपुर में हो रही घटनाएं

पिछले दिनों आमेर में विदेशी युवती से अभ्रदता, ऑटो ड्राइवर के विदेशी ट्यूरिस्ट से गलत व्यवहार, इस्कॉन रोड पर बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ की वारदात लगातार होना सामने आई है। इसके बाद सरेराह प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का वीडियो शनिवार को सामने आया है।

Updated on:
13 Apr 2026 07:47 am
Published on:
13 Apr 2026 07:47 am