
जयपुर में कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सिटी की एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में वहां खड़ी गाड़ियां भी आ गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार और बाइक जलने की सूचना है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई।
मंगलम सिटी में बिल्डिंग के अंदर आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पास खड़ी कुछ गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। आग किस वजह से लगी, इसकी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, आग लगने के कारणों की भी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी आग पर काबू पाने और मौके की स्थिति स्पष्ट होने के बाद सामने आ सकती है।
वहीं जयपुर में एक और आग की घटना की खबर सामने आई है। जेसीटीएसएल की एक चलती लॉ-फलोर बस के इंजन में अचानक आग लग गई। यह बस कालवाड़ से चांदपोल जा रही थी। इंजन से धुआं उठता देख बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद चालक ने बस रोक दी। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
खबर अपडेट की जा रही है...