
आरोपी पत्नी कविता और मृतक महेश मीणा
जयपुर महेश मीणा मर्डर केस में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने मामले से संबंधित कई खुलासे किए हैं।आरोपी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड गणेश को पुलिस ने 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस उन दोनों से मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पूछताछ कर रही है। कविता ने इसी दौरान कबूला कि वह पहले भी कई बार महेश को छोड़ने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन अंत में दोनों ने मर्डर की प्लानिंग कर महेश को रास्ते से हटाने का तरीका सोचा।
कविता का कहना है कि मर्डर की प्लानिंग से पहले उसने कोशिश की थी लेकिन फिर घर वालों के दबाव के चलते वह महेश को नहीं छोड़ पाई थी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उसे अपने बॉयफ्रेंड गणेश के साथ भी रहना था। साथ ही गणेश भी यही चाहता था कि वह कविता के साथ रहे। काफी बार कोशिश नाकाम होने के बाद अंत में उन दोनों ने मिलकर कविता के पीहर में हुई एक घटना से आइडिया लेकर महेश के खिलाफ साजिश रची।
जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में 5 अगस्त को महेश की मौत का मामला सामने आया था। शुरुआत में यह मामला सामान्य मौत का लग रहा था लेकिन महेश के पिता ने इस मामले में शक होने पर इलाके के आस-पास के सीसटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे इस मामले की सच्चाई सामने आई। इसके बाद ही मामले में कविता की भूमिका पर शक हुआ। महेश के परिजनों ने इस मामले में कविता और उसके बॉयफ्रेंड समेत 4 लोगों पर आरोप लगाया था।
बता दें कि इस घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कविता ने महीनों पहले कर ली थी। उसने अपने पिता से दवाई मंगवा ली थी जो उसने बाद में महेश के जूस में मिलाकर उसे पिला दिया। जानकारी के अनुसार कविता ने वारदात वाले दिन महेश को पाइनएप्पल जूस पिलाया था जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।
जब तक इस मामले का खुलासा नहीं हुआ था तब तक कविता ने खूब एक्टिंग की। हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के दौरान भी बिलख-बिलखकर रोने का नाटक किया ताकि किसी भी घर वाले को उस पर शक न हो। साथ ही घटना वाले दिन भी उसने घर वालों को झूठी कहानी सुनाई किउसने घरवालों को बताया कि 200 फीट चौराहे के पास महेश की तबीयत खराब हो गई थी इसीलिए 14 नंबर पुलिया के पास वह महेश को बांधकर बाइक से लाई। जबकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि वह गणेश के साथ घूम रही थी और महेश अन्य दो युवकों के बीच दूसरी बाइक पर था।
Updated on:
23 Aug 2026 12:00 pm
Published on:
23 Aug 2026 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
