
आरोपी पत्नी कविता और मृतक महेश मीणा (Photo-Social Media)
जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में हुए महेश मीणा हत्याकांड की जांच लगातार चल रही है और लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं। पुलिस इस मामले में मुख्य दोनों आरोपियों पत्नी कविता और बॉयफ्रेंड गणेश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कविता की मर्डर प्लानिंग को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। यह जानकारी सामने आ रही है कि कविता ने अपनी प्लानिंग में अपने पिता को भी जरिया बनाया था। पुलिस का कहना है कि कविता ने बहुत ही समझदारी से प्लान करके अपने पति महेश को मौत के घाट उतारा कि यह एक सामान्य घटना लगे।
पुलिस पूछताछ में कविता ने बताया कि महेश को मारने की प्लानिंग बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। इसके लिए उसने अपने पिता से वारदात में इस्तेमाल करने वाला सामान मंगवाया और उसे अपने ससुराल ले आई। कविता ने वह सामान संभालकर रखा और बाद में उसका इस्तेमाल वारदात में किया।
जानकारी के अनुसार, पूरी प्लानिंग के बाद कविता 5 अगस्त को वह महेश को दवाई दिलाने के बहाने लेकर गई थी और रास्ते में उसने अपने प्लानिंग को अंजाम दिया। महेश को जूस पिलाने के बाद कविता ने अपेन बॉयफ्रेंड गणेश को फोन कर बुला लिया था और महेश को लेकर इधर-उधर बाइक पर घूमती रही।
ससुराल में किसी को शक न हो इसलिए कविता ने एक झूठी कहानी बनाई। उसने अपने देवर को कॉल करके कहा कि महेश की तबीयत खराब है और वह 14 नंबर पुलिया के पास है। कविता ने उन्हें बताया कि 200 फीट चौराहे के पास से वह उसे बांधकर बाइक चलाकर 14 नंबर पुलिया तक ले आई।
घटना के 12 दिन बाद महेश के पिता ने आसपास के इलाके के सीसटीवी फुटेज से सबूत इकट्ठे किए जिसके बाद कविता की सच्चाई सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कविता की बताई हुई कहानी से काफी अलग दिख रहा था। वीडियो में साफ दिखा कि उसने गणेश को बुलाया और गणेश वहां पर दो अन्य युवकों के साथ पहुंचा। उसके बाद वह गणेश के साथ घूमती नजर आई और महेश को उन दो युवकों के बीच बिठा दिया था।
पुलिस की जांच में पता चला कि कविता और गणेश एक-दूसरे को शादी से काफी पहले से जानते थे और दोनों के बीच करीब 6-7 साल से प्रेम संबंध था। कविता के परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले महेश मीणा से कर दी गई। हालांकि शादी के बाद भी कविता और गणेश का संपर्क बना रहा और दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे।
पुलिस के मुताबिक, दोनों शादी करके साथ रहना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने यह पूरी योजना बनाई। बता दें कि इस मामले की प्लानिंग कविता ने पीहर में हुई एक घटना को देख की थी। मामले में पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
Updated on:
21 Aug 2026 05:58 pm
Published on:
21 Aug 2026 04:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
