जयपुर

Jaipur Heavy Rain: जयपुर में मानसून फिर मेहरबान, अगले 7 दिन तक होगी भारी बारिश!

Jaipur News: मौसम विभाग ने जयपुर में आगामी सात दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2024, 8:34 AM IST
Feature image
जयपुर में बारिश (फोटो: पत्रिका)

राजधानी जयपुर में दोपहर को एक बार फिर अचानक मौसम बदल गया। दोपहर एक बजे शुरू हुआ बारिश का दौर करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान आधा घंटे तक मेघ जमकर बरसे। जगतपुरा, जेएलएन मार्ग, सी-स्कीम, मालवीय नगर, सांगानेर, सहकार मार्ग, टोंक रोड, परकोटा सहित कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया।

हालांकि, भारत बंद के चलते यातायात का दबाव कम था, इस कारण जाम के हालात देखने को नहीं मिले। जेएलएन मार्ग पर जल संसाधन विभाग की ओर से 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सांगानेर एयरपोर्ट पर मौसम केन्द्र ने मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की मौसम केन्द्र ने गुरुवार से आगामी सात दिन जयपुर (Jaipur Rain) में मानसून सक्रिय होने और भारी बारिश की संभावना जताई है।

अगले 5-6 दिन इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बांग्लादेश व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। उक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।

इस दौरान भरतपुर (Bharatpur Rain), जयपुर, अजमेर, कोटा (Kota Rain), उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। कोटा व उदयपुर व जयपुर संभाग के जिलों में आगामी 5-6 दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
22 Aug 2024, 8:34 AM IST
Published on: