जयपुर

Jaipur: जयपुर में दो और आवासीय योजना लॉन्च करेगा JDA, पाक विस्थापितों को भी मिलेंगे सस्ते प्लॉट

Jaipur News,: जेडीए दो और आवासीय योजनाएं लेकर आएगा। इसके अलावा पाकिस्तान विस्थापितों को भी भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Jun 13, 2025
jda-5
जेडीए। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जेडीए दो और आवासीय योजनाएं लेकर आएगा। इसके अलावा पाकिस्तान विस्थापितों को भी भूखंड आवंटित किए जाएंगे। गुरुवार को पब्लिक वर्क्स कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जेडीसी आनन्दी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 87 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।

जोन-11 के ग्राम नेवटा में 22.23 हेक्टेयर और ग्राम मानपुरा टीलावाला में 3.32 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना का मानचित्र अनुमोदन किया गया। इसके अलावा तहसील मौजमाबाद के ग्राम सीतारामपुरा में जेडीए स्वामित्व की भूमि पर पाकिस्तान विस्थापितों, घुमंतु/अर्द्धघुमंतु, विमुक्तों के लिए आवासीय योजना लेकर आएगा। इसमें पाक विस्थापितों को 160 भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

यहां होंगे काम

-खोरी रोपाड़ा की पटेल नगर आवासीय योजना में 7.09 करोड़ रुपए से चारदीवारी का निर्माण होगा।
-लांगड़ियावास राहोरी और नायला, जमवारामगढ़ में विकास व सड़क निर्माण कार्य पर 4.83 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
-जोन-9 की विभिन्न निजी खातेदारी की अनुमोदित आवासीय योजनाओं में सड़क निर्माण पर 19.84 करोड़ और जोन-14 में 32.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।


यह भी पढ़ें

Updated on:
13 Jun 2025 07:26 am
Published on:
13 Jun 2025 07:26 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस या BJP? राजस्थान के पंचायत चुनाव में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए दोनों प्रतिद्वंदियों की तैयारी 

जयपुर-जोधपुर अग्निकांड से भी नहीं जागा राजस्थान: दिल्ली-मुंबई में रोबोट बुझा रहे आग, यहां डेमो के आगे नहीं बढ़ी बात

कन्हैयालाल हत्याकांड: ‘न्याय की कुर्सी’ पर बैठे जजों ने क्यों याद किए महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर?

ग्राउंड रिपोर्ट: वक्त था दुकान सजाने का…दूसरी दुकान तलाशने को हो गए मजबूर, जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान पत्रिका का Property Expo 9 अक्टूबर से, फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट में आएगी रौनक, मिलेंगे कई विकल्प