इन योजनाओं में अब तक गंगा विहार में 18,121 आवेदन, यमुना विहार में 14,273 आवेदन और सरस्वती विहार में 29,082 आवेदन प्राप्त हुए हैं। तीनों योजनाओं में कुल 765 भूखंड सृजित किए गए हैं। आवेदन करने वाले आवंटन के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी की प्रक्रिया में शामिल होंगे।