जयपुर

जयपुर में डीजल पहली बार 75 पार, पेट्रोल भी उच्चस्तर पर पहुंचा

शहर में पेट्रोल के दाम 81 रुपए 56 पैसे तो डीजल के भाव 75 रुपए 02 पैसे पहुंचे

2 min read
Sep 01, 2018
जयपुर में डीजल पहली बार 75 पार, पेट्रोल भी उच्चस्तर पर पहुंचा

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 90.62 रूपए/लीटर

बीते 8 महीने में डीजल 10.51, पेट्रोल 8.55 रूपए/लीटर हुआ महंगा

ये भी पढ़ें

मतदान पेटियों की सुरक्षा

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज फिर पेट्रोल—डीजल महंगे हो गए हैं। जयपुर में आज डीजल के भाव पहली बार 75 रूपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गए हैं। राजधानी में आज डीजल 75.02 और पेट्रोल 81.56 रूपए प्रति लीटर हो गया है। आज डीजल 21 पैसे और पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। देश में लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ रही है। जयपुर में 27 अगस्त को डीजल पहली बार 74 रूपए प्रति लीटर से ज्यादा हुआ था। एक सितम्बर को डीजल 75 रूपए प्रति लीटर के पार हो गया। यानी कि 4 दिन में डीजल एक रूपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

परभणी में पेट्रोल—डीजल सबसे महंगे
महाराष्ट्र के परभणी पेट्रोल पम्प पर इस समय देश में सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है। परभणी में प्रीमियम क्वालिटी का पेट्रोल 90.62 रूपए/लीटर मिल रहा है। सामान्य पेट्रोल 87.87 रूपए/लीटर मिल रहा है। परभणी में डीजल 75.33 रूपए/लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र का परभणी इलाका नांदेड़ के पास पड़ता है।

8 महीनों में डीजल 10.51, पेट्रोल 8.55 रूपए/लीटर महंगा
देश में पेट्रोल—डीजल के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बीते 8 महीनों में डीजल 10.51 रूपए/लीटर और पेट्रोल 8.55 रूपए/लीटर महंगा हो चुका है। 1 जनवरी 2018 को दिल्ली में डीजल के भाव 59.70 रूपए/लीटर थे। 31 अगस्त को दिल्ली में डीजल 10.51 रूपए बढ़कर 70.21 रूपए/लीटर हो गए हैं। इसी तरह 1 जनवरी 2018 में पेट्रोल के दाम 69.97 रूपए/लीटर थे, जो 31 अगस्त 2018 को 8.55 रूपए बढ़कर 78.52 रूपए/लीटर हो गए। जानकारों का कहना है कि पेट्रोल—डीजल की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी को देखते हुए इस साल के आखिर तक कुछ इलाकों में पेट्रोल 100 रूपए प्रति लीटर के आंकड़े को छू सकता है।


पड़ेगी महंगाई की मार
देशभर में पेट्रोल—डीजल के प्रतिदिन बढ़ रहे दामों से आमजन पर महंगाई की मार पड़ना तय है। माल ढुलाई महंगी होने से फल—सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे। ऐसी स्थिति में आमजन का महंगाई की चक्की में पिसना तय है।

ये भी पढ़ें

सुरेंद्र गायक

Published on:
01 Sept 2018 11:45 am
Also Read
View All