जयपुर

महाराजा पद्मनाभ सिंह के नेतृत्व में चिली में खेलेगी जयपुर पोलो टीम

15 गोल टीम का नेतृत्व करेंगे महाराजा पद्मनाभ सिंह
2 min read
Apr 13, 2018
jaipur polo team

जयपुर . महाराजा पद्मनाभ सिंह की कप्तानी में हाई हैंडीकैप 15 गोल वाली जयपुर इंडियन पोलो टीम चिली के सैंटियागो में जाएगी। यह टीम वहां मजराजा के नेतृत्व में तीन इंटरनेशनल गेम खेलेगी।इस बारे में जानकारी देते हुए महाराजा पद्मनाभ सिंह ने कहा कि 15 गोल वाली यह टीम वर्ल्ड कप टीम की तुलना में भी अधिक हाई हैंडीकैप टीम है, जिससे वहां होने वाले मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह टीम चिली के लिए 16 अप्रैल को रवाना होगी।

+2 हैंडीकैप वाले जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह के अतिरिक्त इस टीम में सिमरन शेरगिल (+6), अभिमन्यु पाठक (+5) और प्रताप सिंह राठौड़ (+2) शामिल हैं। फैडरेशन ऑफ इंटरनेशनल पोलो (एफआईपी) के भारत के एम्बेसेडर, महाराज नरेंद्र सिंह भी टीम के साथ जाएंगे।

जयपुर के पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले महाराजा पद्मभान सिंह को 2017 में नेशनल पोलो टीम का सदस्य चुना गया था। 18 वर्षीय पद्मनाभ वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। पद्मनाभ ने अपने खेल पर कड़ी मेहनत कर के कुछ ही सालों में अपने बेहतरीन खेल से इस टीम में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले भी जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय ने 1957 फ्रांस वर्ल्ड में टीम का नेतृत्व कर वर्ल्ड कप जीता था। पोलो में लेकर अपनी रूचि को लेकर पद्मनाभ ने कहा था कि अभी मैं खेल को सीखने में जुटा हूं। मैं पोलो को अपना बेस्ट देना चाहता हूं।

पद्मनाभ सिंह जयपुर की रॉयल फैमिली से वर्ल्ड कप में खेलने वाले दूसरे पोलो खिलाड़ी थे।पद्मनाभ ने अजमेर के मेयो कॉलेज से पढाई की है, इसके साथ-साथ उन्होंने लंदन के मिलफील्ड स्कूल से भी पढ़ाई की है। उन्होंने लंदन से पोलो की ट्रेनिंग ली है।

भवानी सिंह के निधन के बाद 2011 में उनके उत्तराधिकारी के रूप में पद्मनाभ सिंह का राजतिलक किया गया था। महाराजा पद्मभान सिंह जयपुर घराने के सबसे कम उम्र के प्रमुख है।

Published on:
13 Apr 2018 03:52 pm