1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकारियों को दिए निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश,मोड़क में जल्द शुरू होगा अण्डरपास निर्माण

मोड़क स्टेशन कस्बे की बहुप्रतीक्षित अण्डरपास निर्माण की मांग अब जल्द पूरी होने की उम्मीद बंधी है।

2 min read
Google source verification
Meeting

मोड़़कस्टेशन.

गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनुस खान ने कस्बे के लोगों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही अण्डरपास का निर्माण कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व कस्बे के बाहर ओवरब्रिज निर्माण के बाद रेलवे ने कस्बे के रेलवे फ ाटक को बन्द कर दिया था। इससे कस्बा दो भागों में विभक्त हो गया।

OMG: कोटा नगर निगम इंसानी जिंदगियों से खिलवाड़ के बाद अब कर रहा वन्यजीवों को मारने की तैयारी
ग्रामीण काफ ी समय से अण्डरपास निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सांसद, विधायक और रेलवे के अधिकारियों को कई बार बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं और धरने प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं। बुधवार को कस्बे में आयोजित विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में अण्डरपास स्वीकृत नही होने पर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इस पर विधायक ने कहा था कि वे अण्डरपास निर्माण के लिए प्रयासरत हैं तथा वे ग्रामीणों के साथ जयपुर जाकर मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री से मुलाकात कर अण्डरपास निर्माण स्वीकृत कराने को तैयार हैं।

Breaking News: याचिका ला सकती है रंग, भेड़-बकरियों की तरह ऑटों में अब नहीं भरे जाएंगे बच्चे
अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक चन्द्रकांता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर जाकर सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान से मुलाकात की। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कस्बे में अण्डरपास निर्माण का भरोसा दिलाया तथा आज से ही अण्डरपास निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Read More: चोरी की वारदात में सिक्योरिटी गार्ड भी था शामिल, बरामद हुआ चुराया गया माल
प्रतिनिधिमंडल में सरपंच ममता मेवाड़ा, पंचायत समिति सदस्य विपेन्द्र सिंह, असद खान, मजदूर नेता जुगल मेवाड़ा, मोहसिन खान, इमरान अहमद कादरी, विशाल खींची, हबीब कुरैशी, वार्ड पंच मेहरूनिशा व मनीष नामा आदि शामिल थे।