Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 बेहद करीब हैं। इस वक्त भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने अपनी उम्मीदवार का ऐलान किया है। बांसवाड़ा सीट से राजकुमार रोत को अपना उम्मीदवार बनाया।
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) लगातार राष्ट्रीय पार्टियों के लिए चुनौती बनी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 बेहद करीब हैं। भाजपा ने राजस्थान में 15 सीट पर अपने उम्मदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस में अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन का दौरा जारी है। इसी बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने लोकसभा चुनाव में बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से राजकुमार रोत को मैदान में उतारा है। राजकुमार रोत भारत आदिवासी पार्टी के बैनर पर चौरासी से विधायक हैं। बीएपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने इसकी घोषणा की। बांसवाडा-डूंगरपुर सीट पर राजकुमार रोत का मुकाबला अभी तो भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया से होगा।
महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस इलाके के लिए महेंद्रजीत सिंह मालवीया एक कद्दावर नेता हैं। आदिवासियों के बीच उनकी तगड़ी पकड़ है। बांसवाडा-डूंगरपुर सीट पर कड़ा मुकाबला होगा। कांग्रेस ने इस सीट पर अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
राजस्थान में भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि 6 मार्च को पार्टी की सामाजिक इकाई और राजनीतिक विंग की बैठक हुई थी। जिसमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर सभी 8 विधानसभा क्षेत्र से 1-1 प्रत्याशी का नाम सामने आया था। इसके अलावा एक कॉलम अन्य प्रत्याशी के तौर पर रखा गया था। पार्टी के 271 पदाधिकारियों ने प्रत्याशी चयन को लेकर वोटिंग की। जिसमे सबसे अधिक 177 पदाधिकारियों ने अन्य के रूप में राजकुमार रोत के नाम लिखा। इस पर चौरासी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक राजकुमार रोत को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें - भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अशोक गहलोत ने दिखाया आइना, कहा - मुश्किल वक्त में पार्टी छोड़कर भाग गए
राजकुमार रोत के अतिरिक्त इस सीट पर डूंगरपुर से नमोनारायण वरहात, चौरासी से पोपट खोखरियां, सागवाड़ा से बबिता कच्छप, गढ़ी से राकेश डिंडोर, कुशलगढ़ से हीरालाल दामा, घाटोल से बालू भील, बांसवाड़ा और बागीदौरा से दावेदार थे। पर वोटिंग में राजकुमार रोत सबसे उपर थे। राजकुमार रोत इस बार विधानसभा चुनावों में चौरासी विधानसभा सीट पर दूसरी बार जीते हैं।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर खुश सीपी जोशी का बड़ा बयान, कही कई बड़ी बातें