
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot Reaction : भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस के नेताओं पर राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले इन 25 नेताओं को आइना दिखाते हुए अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं उन्हें कांग्रेस ने पहचान दी। केन्द्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री बनाया। पार्टी में बड़े पदों पर बिठाया। परन्तु पार्टी के मुश्किल वक्त में वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं। ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है।
राजस्थान पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा हमें गांधी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिनमें राहुल गांधी एवं पूरे परिवार को कई-कई दिनों तक ED ने पूछताछ के बहाने परेशान किया। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी। घर तक खाली करवा दिया पर वो हर दबाव का मुकाबला मजबूती से कर रहे हैं। देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय, महंगाई, नफरत और बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा कर जनजागरण का काम कर रहे हैं। राजनीति में मुकाबला इस तरह डटकर किया जाता है।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस छोड़कर BJP आने वाले का स्वागत है, जानें किस बड़ी महिला नेता ने दिया यह बयान
अशोक गहलोत ने कहा आज देश में हर संस्थान पर दबाव है और हर व्यक्ति तनाव का माहौल महसूस कर रहा है। इस तनाव और दबाव का मुकाबला करना है जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रख सकती है।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर खुश सीपी जोशी का बड़ा बयान, कही कई बड़ी बातें
Updated on:
10 Mar 2024 06:15 pm
Published on:
10 Mar 2024 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
