जयपुर

Jaipur Murder: जयपुर में पटाखे जलाने से रोका तो किया मर्डर, लाठी-सरियों और पत्थरों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Rajasthan Crime: विनोद अपनी कार से घर लौट रहा था। ध्वजा धारी मंदिर के पास पटाखा उसकी कार के पास आकर फटने पर उसने युवकों को सावधानी बरतने के लिए कहते हुए डांटा। इसी बात पर तैश में आए आरोपी युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

2 min read
Apr 15, 2026
विलाप करते परिजन और गोले में मृतक का फाइल फोटो: पत्रिका

Murder In Old Dispute: जयपुर में कालवाड़ के छत्रपति शिवाजी नगर में सोमवार रात पटाखे जलाने की बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बदमाशों ने टोकने पर युवक विनोद जोगी (30) पर लाठी, सरियों, पाइप और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजन ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

फोटो: पत्रिका

मृतक के खिलाफ भी दर्ज है आपराधिक मामले

थानाधिकारी सुरेश सिंह के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे विनोद अपनी कार से घर लौट रहा था। ध्वजा धारी मंदिर के पास पटाखा उसकी कार के पास आकर फटने पर उसने युवकों को सावधानी बरतने के लिए कहते हुए डांटा। इसी बात पर तैश में आए आरोपी युवकों ने उस पर हमला कर दिया । गंभीर हालत में उसे एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के खिलाफ भी पहले से चार-पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं, वहीं क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

परिजनों ने लगाए रंजिश में हत्या का आरोप

पुलिस ने मृतक के भाई सतीश योगी की रिपोर्ट पर गोलू उर्फ गौतम समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है । परिजनों का कहना है कि पटाखे का विवाद महज बहाना था, जबकि असल वजह पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से विनोद को घेरकर बेरहमी से हमला किया ।

6 महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं विनोद अपने पीछे छह माह का मासूम छोड़ गया है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया ।

ये भी पढ़ें

जयपुर में गर्भवती से अभद्रता मामले में चौंकाने वाला खुलासा, MP का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी, स्पा सेंटर में कर रहा था काम
Published on:
15 Apr 2026 09:57 am
Also Read
View All