जयपुर

रमजान में सेवा और भाईचारे का संदेश, बाजारों में बांट रहे राशन और इफ्तार किट

फाउंडेशन की ओर से एम.डी. रोड पर इफ्तार वितरण ड्राइव कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों को इफ्तार के लिए किट बांटे गए।
less than 1 minute read
Mar 10, 2026
Feature image

जयपुर. पवित्र रमजान के दौरान लोग दीन दुखियों की सेवा और सरोकार के काम करते नजर आ रहे हैं। मौलाना फजलुर्रहीम फाउंडेशन की ओर से सेवा और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जा रहा है। फाउंडेशन की टीम शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों और रोजेदारों को इफ्तार किट वितरित कर रही है।

इस पहल की खास बात यह रही कि इफ्तार किट सभी समुदायों के लोगों और दुकानदारों को भी वितरित की जा रही है। संस्था की संस्थापक डॉ. समरा सुल्ताना ने कहा कि रमजान का महीना मुसलमानों के लिए इबादत, सब्र और खिदमत का महीना होता है। इस दौरान लोग जरूरतमंदों की मदद को खास अहमियत देते हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और इंसानियत की भावना को बढ़ावा देना है।

वहीं दूसरी ओर, फाउंडेशन की ओर से एम.डी. रोड पर इफ्तार वितरण ड्राइव कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों को इफ्तार के लिए किट बांटे गए। पदाधिकारियों ने बताया कि भट्टा बस्ती, चांदपोल बाजार, खो नागोरियान, ईदगाह व ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य क्षेत्रों में इस पहल से रोजेदारों को राहत प्रदान की।

Published on:
10 Mar 2026 10:09 pm