जयपुर

Rajasthan Budget 2026 : बालोतरा-भरतपुर में खुलेंगे नए कॉलेज, सीकर-जयपुर के छात्रों को भी राजस्थान बजट में मिला बड़ा तोहफा

राजस्थान बजट में उच्च और तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। नए कॉलेज, नए विषय, आधुनिक ट्रेड्स और शोध सुविधाओं के विस्तार से शिक्षा व्यवस्था को रोजगारपरक और आधुनिक बनाने की तैयारी है।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी। फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजस्थान के बजट में इस बार उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। नए महाविद्यालय खोलने, मौजूदा कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ाने, नए विषय शुरू करने और आईटीआई व पॉलिटेक्निक संस्थानों में आधुनिक ट्रेड्स शुरू करने की व्यापक घोषणाएं की गई हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget: पूर्व CM अशोक गहलोत के गृह जिले पर मेहरबान भजनलाल सरकार, बजट में जोधपुर के लिए बंपर घोषणाएं

नए संस्थान

नवीन महाविद्यालय – पादरू (सिवाना), बालोतरा
कृषि महाविद्यालय – कनावर (बयाना), भरतपुर
महाविद्यालयों का UG से PG में क्रमोन्नयन – श्रीमाधोपुर (सीकर), कल्याणपुर, बगरू (जयपुर)

विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में सुविधा विस्तार

अगले दो साल में 106 महाविद्यालयों में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण पर 100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च।
50 उच्च शिक्षा संस्थानों में IPR-TT (Intellectual Property Rights and Technology Transfer) सेल की स्थापना।
राजकीय महाविद्यालय, दूधू में कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण।

नए संकाय और विषय

बानसूर-कोटपुतली, बहरोड़ में विज्ञान संकाय व कन्या महाविद्यालय।
विद्याधरनगर (जयपुर) कन्या महाविद्यालय में विज्ञान व वाणिज्य संकाय।

UG स्तर पर नए विषय

कन्या महाविद्यालय, विद्याधरनगर- समाजशास्त्र, संस्कृत, चित्रकला।

PG स्तर पर नए विषय

भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय, लूणकरणसर में भूगोल, इतिहास, हिन्दी साहित्य। कन्या महाविद्यालय, विद्याधरनगर-जयपुर में अंग्रेजी, हिन्दी, राजनीति विज्ञान, इतिहास। एसबीके महाविद्यालय, जैसलमेर में प्राणी शास्त्र, भूगोल। सेठ रघुनाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय-राजसमंद में स्थापान शास्त्र, प्राणी शास्त्र, वनस्पति शास्त्र तथा व्यावसायिक प्रशासन, ई.एफ.एम.ए। राजकीय महाविद्यालय, निवाई–टोंक में राजनीति विज्ञान तथा हिन्दी साहित्य। वहीं कोटा विश्वविद्यालय में भगवान विरसा मुंडा शोधपीठ की स्थापना।

आईटीआई में नए ट्रेड्स

सभी समांग स्तर आईटीआई में Advanced CNC Machining Technician व Semi-Conductor Technician।
जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अलवर में Mechanic Electric Vehicle ट्रेड।
जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, पाली, सीकर में Fiber to Home Technician ट्रेड।
बांधेरा, रामगढ़, गुढ़ागली–बाँधेरा, जैसलमेर व पोखरण में Wind Plant Technician ट्रेड।

यह वीडियो भी देखें

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में आधारभूत विकास

अजमेर, अलवर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, भरतपुर, सीसा सहित 50 पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में अगले दो साल में ICT लैब स्थापित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget: राजस्थान में यहां-यहां बनेंगे 16 रेलवे ओवर ब्रिज, 4 RUB की भी मंजूरी; 920 करोड़ होंगे खर्च

Also Read
View All

अगली खबर