जयपुर

बेखौफ मनाएं जश्न, नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे दो हजार से अधिक जवान

देश भर में नए साल के जश्न की तैयारी अभी से ही जोर-शोर पर है। जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह विभाग ने कमर कस ली है।
2 min read
• •
Dec 29, 2017
new year 2018

जयपुर। देश भर में नए साल के जश्न की तैयारी अभी से ही जोर-शोर पर है। जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह विभाग ने कमर कस ली है। नए साल के जश्न के चलते रेलवे स्टेशन, मंदिर, मॉल, बस स्टेण्ड सहित प्रमुख स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है।

नए साल के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा है। नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2000 से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं चारदीवारी सादा वर्दी में जवान तैनात रहेंगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सभी प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा है।

यातायात पुलिस ने किया एक दर्जन टीमों का गठन
नए साल के जश्न में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसके लिए यातायात पुलिस ने एक दर्जन टीमों का गठन किया है। ये टीमें प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट सहित अन्य यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा पुलिस के जवानों को करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ब्रेथ एनेलाइजर भी दिए गए हैं। वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए आधा दर्जन से अधिक इंटरसेप्टर भी तैनात किए जाएंगे।

पर्यटकों की बसों को चारदीवारी में प्रवेश नहीं
नए साल पर जयपुर में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। इसके चलते यातायात व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन किया गया है। पर्यटकों की बसों को चारदीवारी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वे दिल्ली रोड, रामगढ़ मोड़ होते हुए सांगानेरी गेट जा सकेंगी। वहीं ऊंटगाड़ी, बैलगाड़ी सहित अन्य इसी प्रकार के वाहनों को भी चारदीवारी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चारदीवारी में यातायात पुलिस के अतिरिक्त जाप्ता लगाया जाएगा।

दो घंटे से अधिक वाहनों को पार्किंग नहीं
आमेर तिराहा-धोबी घाट से आने वाले वाहनों को वन-वे से निकाला जाएगा। यातायात दबाव बढऩे पर ई रिक्शों को दूसरे मार्गो पर डायवर्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, चांदपोल, बड़ी व छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार में मिडियन कट बंद किए जाएंगे। दो घंटे से अधिक वाहनों को पार्क नहीं करने दिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान
जीआरपी थाना अधिकारी संपत राज ने बताया कि जीआरपी पुलिस, रेलवे पुलिस, एटीएस, आईबी से संपर्क कर सुरक्षा बढ़ा रही है। रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, एक-एक व्यक्ति को ठीक से चेक करके ही रेलवे स्टेशन के अंदर जाने दिया जा रहा है। बैग और सामान को भी चेक किया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस को तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली जा रही है। इसके अलावा 31 दिसंबर और एक जनवरी को अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

Published on:
29 Dec 2017 10:30 am
Also Read
View All
राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच संभलकर! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, जरा सी हुड़दंगई-अभद्र टिप्पणी पहुंचाएगी सीधे हवालात

Indian Railways: राजस्थान को इंडियन रेलवे की बड़ी सौगात- ‘त्योहारी’ स्पेशल ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल, जानें किन-किन रूट्स के यात्रियों को फ़ायदा?

Hailstorm Alert: राजस्थान के 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, 40 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, इन जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan: संघ प्रचारक की थाने के अंदर पिटाई, MLA बोले- पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या की कोशिश का मामला

Jaipur Accident: बेकाबू रोडवेज बस ने चार वाहनों को रौंदा, बाइक सवार महिला की मौत, कार के उड़े परखच्चे