जयपुर

Patwari Exam : राजस्थान पटवारी भर्ती, 1 पद के लिए 183 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला, अब तक 6.78 लाख आवेदन

Patwari Exam Date 2025 : राजस्थान पटवारी भर्ती: 3,705 पदों पर 6.78 लाख आवेदन, हर पद के लिए 183 का मुकाबला, पटवारी परीक्षा 17 अगस्त को, दूसरी बार आवेदन से जुड़े 35 हजार नए युवा, CET स्नातक उत्तीर्ण अनिवार्य, राजस्थान पटवारी भर्ती में दिखा युवाओं का जोश
less than 1 minute read
• •
Jul 01, 2025
Feature image

Rajasthan Patwari Recruitment 2025 : जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती 2025 को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब तक इस भर्ती के लिए कुल 6,78,639 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पहले यह संख्या 6,43,639 थी, जिसमें हाल ही में 35,000 नए आवेदन और जुड़ चुके हैं।

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 3,705 पदों पर नियुक्ति होनी है। ऐसे में अब प्रत्येक पद के लिए औसतन 183 अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

परीक्षा तिथि की घोषणा भी कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 (रविवार) को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

पद भरने के बाद दुबारा खोला गया था पोर्टल

राज्य सरकार ने पिछले दिनों पटवारी के पदों पर वृद्धि की थी। इस कारण राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक बार फिर से आवेदन मांगे थे। इसलिए दुबारा आवेदन के लिए पोर्टल खोला। इसके तहत नए करीब 35 हजार आवेदन जमा हुए हैं। दुबारा आवेदन की प्रक्रिया 23 जून से 29 जून तक चली।

सीईटी स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य

पटवारी पद के लिए पात्रता के रूप में सीईटी स्नातक तक स्तर की परीक्षा पास होना अनिवार्य रखा गया है। यह शैक्षणिक योग्यता पहले से ही निर्धारित है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Updated on:
01 Jul 2025 09:48 am
Published on:
01 Jul 2025 09:45 am
Also Read
View All
 Jaipur Central Jail: बंदियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सवाल- क्या सुरक्षित है प्रदेश की सबसे ‘हाई सिक्योरिटी’ जेल?

राजस्थान में स्वरोजगार योजना के आंकड़े चौंकाने वाले: लक्ष्य लाखों का, लेकिन लोन मिला सिर्फ 2 हजार को

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव में वोटर्स तक शराब सप्लाई की बड़ी साजिश! ताबड़तोड़ कार्रवाई और भारी जब्ती से हड़कंप

राजस्थान में ‘मां योजना’ पर अस्पतालों की ‘नो एंट्री’, 25 लाख के कवर के बावजूद 50 हजार के इलाज में भी मरीज परेशान

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच संभलकर! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, जरा सी हुड़दंगई-अभद्र टिप्पणी पहुंचाएगी सीधे हवालात