जयपुर

सचिन पायलट ने कहा, सरकार का अहंकार मरीजों की जान पर भारी

प्रदेश में चिकित्सकों की हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2017, 5:08 PM IST
sachin pilot

जयपुर।

प्रदेश में चिकित्सकों की हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। पायलट ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।

अकेले अजमेर जिले में ही अब तक दर्जनों मरीजों की मौत...
पायलट ने कहा कि राज्य सरकार का दिल प्रदेश के अस्पतालों में सैंकड़ों मौतें देख कर भी नहीं पसीज रहा है। अकेले अजमेर जिले में ही अब तक दर्जनों मरीजों की मौत हो चुकी है।

हड़ताल के बाद समझौते पर क्यों नहीं किया अमल...
उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते चिकित्सकों से किया समझौता लागू नहीं किया जा रहा है। पायलट ने एक बयान में कहा कि पिछले दिनों जब चिकित्सकों की हड़ताल के बाद उनसे समझौता कर लिया गया था तो उस पर अमल क्यों नहीं किया जा रहा है।

चिकित्सकों से लिया जा रहा है बदला...
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ द्वेषतार्पूण कार्रवाई क्यों की जा रही है। क्या सिर्फ सरकार के अहम को संतुष्ट करने के लिए चिकित्सकों से बदला लिया जा रहा है।

सरकार अड़ी है अपने हठ पर...
पायलट ने कहा कि राज्य सरकार का अहंकार मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश के अस्पतालों में सैकड़ों मरीजों की मौतें हो चुकी है। प्रदेश में इतने संकटपूर्ण हालात के बावजूद सरकार अपने हठ पर अड़ी है।

चिकित्सा मंत्री अपनी हठधर्मिता छोड़े...
उन्होंने कहा कि सरकार की यह संवदेनहीनता जितनी बढ़ेगी मरीजों की जान पर खतरा उतना ही बढ़ता जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मंत्री अपनी हठधर्मिता छोड़े और तुरन्त चिकित्सकों से संवाद कायम करें जिससे मरीजों को राहत मिल सके।

Published on: