जयपुर

RTO इंस्पेक्टर से मारपीट के वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, 3 गिरफ्तार

3 Accused Arrested For Assaulting RTO Inspector: मारपीट करते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2025, 2:30 PM IST
Feature image

Jaipur Crime News: दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे पर परिवहन दस्ते पर हमले के मामले में विश्वकर्मा थाना पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि, दौलतपुरा निवासी राकेश कुमार शर्मा, भूरानपुरा (रायसर) निवासी कालूराम जाट और जुगलपुरा (चंदवाजी) निवासी अजय कुमार मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

परिवहन निरीक्षक बिजेन्द्र कुमार ने ड्यूटी के दौरान मारपीट, अभद्रता और राजकार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे परिवहन कार्मिकों में भय पैदा हो। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दरअसल 1 फरवरी को RTO इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार समेत टीम वाहनों की जांच कर रही थी, उसी दौरान पास में 2 ट्रकों की टक्कर हो गई। कुछ लोगों ने धौंस जमाते हुए गाली-गलौच करी और एक्सीडेंट इंस्पेक्टर की वजह से हुआ ऐसा माहौल बना दिया। जिसके बाद मारपीट करते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
4 Feb 2025, 2:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All