23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: बेटी के बलात्कार के बाद पुलिस की लापरवाही से आहत पिता ने कर लिया सुसाइड!

Rajasthan News: परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। इससे आहत होकर फरियादी ने आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 4 Feb 2025, 11:34 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kota Suicide News: कोटा जिले के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक विमंदित युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले में भी पुलिस ने लापरवाही बरती है। पिता ने थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दी थी, लेकिन थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि इससे आहत होकर फरियादी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सोमवार को कोटा ग्रामीण एसपी को परिवाद देकर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Heart Attack: 100 सबसे अमीर भारतीय लिस्ट में रहे उद्योगपति को आया हार्ट अटैक, सालगिराह के दिन महाकुंभ में स्नान कर वापस लौटे थे

परिजनों ने परिवाद दिया कि 30 जनवरी को पीड़िता के घर अकेली थी। पीछे से आरोपी घर में घुस गया। कुछ समय बाद परिजन घर लौटे तो युवक को पीड़िता के कमरे में पकड़ा, लेकिन आरोपी धक्का देकर भाग गया। पीड़िता के पिता तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। इससे आहत होकर फरियादी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना तक नहीं करवाया। थाने में न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार ने ग्रामीण एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती तो दुखद घटना नहीं होती।


यह भी पढ़ें : तड़प-तड़प कर हुई पहली कक्षा की बालिका की मौत, शौचालय की गिरी दीवार, हॉस्पिटल ले जाने की जगह टीचर्स करते रहे पेरेंट्स का इंतजार

जांच के आदेश

पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी। इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है और दोषियों पर सत कार्रवाई होगी।

सुजीत शंकर, ग्रामीण एसपी कोटा

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग