23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heart Attack: 100 सबसे अमीर भारतीय लिस्ट में रहे उद्योगपति को आया हार्ट अटैक, सालगिराह के दिन महाकुंभ में स्नान कर वापस लौटे थे

Businessman Dies By Heart Attack: दिनेश नंदवाना ने गुरुवार को सपत्नीक प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया था। गुरुवार को उनकी शादी की वर्षगांठ भी थी। शुक्रवार सुबह ही मुंबई लौटे थे। वहां ऑफिस में हार्ट अटैक आ गया और उनका निधन हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 1 Feb 2025, 12:41 PM IST

Heart Attack News: कोटा के कैथून निवासी उद्योगपति दिनेश नंदवाना का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। नंदवाना सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में देश की अग्रणी वक्रांगी सॉफ्टवेयर कंपनी के सीएमडी थे।

उनके भतीजे योगेन्द्र नंदवाना ने बताया कि दिनेश नंदवाना ने गुरुवार को सपत्नीक प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया था। गुरुवार को उनकी शादी की वर्षगांठ भी थी। शुक्रवार सुबह ही मुंबई लौटे थे। वहां ऑफिस में हार्ट अटैक आ गया और उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : तड़प-तड़प कर हुई पहली कक्षा की बालिका की मौत, शौचालय की गिरी दीवार, हॉस्पिटल ले जाने की जगह टीचर्स करते रहे पेरेंट्स का इंतजार

उनका जन्म 28 मार्च, 1963 को हुआ था। वर्ष 2017 तक 1.72 बिलियन अमरीकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ फोर्ब्स के भारत के सबसे अमीर भारतीयों में 88वें स्थान पर रहे थे।

16 साल के लड़के को भी आया अटैक


कोटा में मां और बड़े भाई के साथ रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रहे भीलवाड़ा के किशोर की गुरुवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। हृदयघात मौत का कारण माना जा रहा है। उसका शुक्रवार को भीलवाड़ा में अंतिम संस्कार हुआ।

यह भी पढ़ें : रोज बादाम आदि सूखे मेवे खाते हैं ये नागौरी बैल की जोड़ी, सरसों के तेल से होती है मालिश, कीमत लाखों में

जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा निवासी केशव (16) पुत्र राजेश चौधरी मां व भाई के साथ कोटा के महावीर नगर की परिजात कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। बड़ा भाई जेईई की तैयारी कर रहा था। केशव भी उनके साथ रहकर डीपीएस स्कूल में दसवीं में पढ़ रहा था। गुरुवार रात उसकी मां खरीदारी करने बाजार गई थी। दोनों भाई पढ़ रहे थे कि केशव की हालत बिगड़ गई। उसे निकट के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार केशव की मौत का कारण हृदयघात माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग