23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोज बादाम आदि सूखे मेवे खाते हैं ये नागौरी बैल की जोड़ी, सरसों के तेल से होती है मालिश, कीमत लाखों में

1.71 Lakh Nagauri Bulls: इसके रोजाना के भोजन में सूखे मेवे शामिल रहते हैं। प्रतिदिन के भोजन पर करीब दो हजार रुपए खर्च होते हैं। बैल को बेहतर रखने के लिए बादाम एवं सरसों के तेल की मालिश रखनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 1 Feb 2025, 11:25 AM IST

नागौरी बैलों की जोड़ी रामलखन

Ramdev Pashu Mela 2024: रामदेव पशु मेला मैदान में आए नागौरी बैल की एक जोडी की कीमत एक लाख 71 हजार रुपए है। यह जोड़ी अपनी कद काठी एवं चमक के कारण आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। बैलों का नाम रामलखन की जोड़ी है। बैल के मालिक जायल तहसील के ढेहरी गांव निवासी किशोर सोलंकी बताते हैं कि बैलों की जोड़ी को इससे पूर्व के मेले में पंजाब से आया पशुपालक दौड़ के लिए खरीदकर ले गया था।

नागौरी बैलों की जोड़ी के रोजाना के भोजन में बादाम आदि सूखे मेवे शामिल रहते हैं। सप्ताह में दो बार इसकी चिकित्सकीय जांच कराई जाती है।

इस बैल की जोड़ी को छह माह पहले वापस खरीदकर नागौर लाया गया है। नागौर आते ही उन्होंने फिर से इसे खरीद लिया। इसके बाद इसे विशेष तौर पर तैयार करना शुरू किया। इसके रोजाना के भोजन में सूखे मेवे शामिल रहते हैं। प्रतिदिन के भोजन पर करीब दो हजार रुपए खर्च होते हैं। बैल को बेहतर रखने के लिए बादाम एवं सरसों के तेल की मालिश कराई जाती है।

यह भी पढ़ें : थारपारकर नस्ल की गायों की सार्वजनिक नीलामी में 9 लाख 25 हजार रुपए में बिकी गाय

मेले में एक लाख 31 हजार देने को तैयार

रामदेव पशु मेला में बैलों की इस जोड़ी के खरीदार आने लगे हैं। कीमत एक लाख 31 हजार रुपए तक लग चुकी है। सोलंकी ने बताया कि इसकी कीमत एक लाख 71 हजार रुपए तक मिलने पर इसे बेचा जाएगा। इनके स्वास्थ्य की सप्ताह में दोबार पशु चिकित्सक से जांच करवाई जाती है।