23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: थारपारकर नस्ल की गायों की सार्वजनिक नीलामी में 9 लाख 25 हजार रुपए में बिकी गाय

Tharparkar Breed Cow In 9.25 Lakh: केन्द्रीय पशु प्रजनन फार्म के संयुक्त आयुक्त वीके पाटिल ने बताया कि विगत कुछ वर्षों की नीलामी में स्वदेशी थारपारकर नस्ल की गाय के प्रति किसानों एवं पशुपालकों की रूचि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Oct 2024, 10:39 AM IST

Central Animal Breeding Farm: भारत सरकार के केन्द्रीय पशु प्रजनन फार्म में शुक्रवार को राशनालाईशन के तहत अधिशेष थारपारकर नस्ल की गायों एवं बछड़ियों की सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई। इसमें थारपारकर गाय की नीलामी ने अब तक के समस्त रिकॉर्ड तोड़ दिए। नीलामी में 85 किसानों और पशुपालकों ने पंजीकरण करवाया। नीलामी में कुल 43 पशुओं को रखा गया था, जिसमें थारपारकर गाय संख्या 8034 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के निमसोड निवासी प्रगतिशील किसान और ब्रीडर पुष्कराज विठ्ठल ने रिकॉर्ड बोली लगाते हुए 9 लाख 25 हजार रुपए में खरीदा। केन्द्रीय पशु प्रजनन फार्म के इतिहास में यह नीलामी में एक गाय की अब तक की सर्वाधिक कीमत है।

केन्द्रीय पशु प्रजनन फार्म के संयुक्त आयुक्त वीके पाटिल ने बताया कि विगत कुछ वर्षों की नीलामी में स्वदेशी थारपारकर नस्ल की गाय के प्रति किसानों एवं पशुपालकों की रूचि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गत वर्ष की नीलामी में फार्म पर थारपारकर गाय की अधिकत्तम बोली रु 3.05 लाख रुपए लगाई थी।

यह रिकॉर्ड शुक्रवार को आयोजित नीलामी में टूट गया। फार्म को पशुओं की बिक्री से 79.48 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी में आमजन की बढ़ चढ़कर भागीदारी पूरे भारत में प्रजनकों और किसानों के बीच थारपारकर गाय के शुद्ध जर्मप्लाज्म के लिए बढती रूचि को दर्शाती है। फार्म के संयुक्त आयुक्त ने इस भागीदारी एवं स्वदेशी नस्ल के प्रति लगाव के लिए सभी किसानों और ब्रीडर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी पशु प्रजनन के लिए शुद्ध जर्मप्लाज्म के महत्व के बारे में किसानों की जागरूकता प्रशंसनीय है और सीसीचीएफ सूरतगढ़ हमेशा अच्छा थारपारकर जर्मप्लाज्म प्रदान करने में सदैव आगे रहने के लिए प्रयासरत है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग