
चंबल में खुदकुशी के इरादे से कूदी युवती को बचाया, पत्रिका फोटो
Home Guards Save Girl: रावतभाटा में राणा प्रताप सागर बांध पर सोमवार दोपहर को एक युवती स्कूटी से जा रही थी। इस दौरान युवती ने अचानक स्कूटी रोकी और चंबल नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि यह पूरा माजरा बांध के फर्स्ट बेरियर पर तैनात होमगार्ड ने देख लिया। उन्होंने तुरंत ही युवती को बचाने के लिए रस्सी लटकाई और पानी में संघर्ष कर रही युवती को आवाज लगाकर रस्सी पकड़ने के लिए प्रेरित किया और उसकी जान बचा ली।
सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ चाष्टा ने बताया कि यह घटना सुबह 11.54 बजे हुई। युवती ने अपनी स्कूटी से बांध की सुरक्षा चौकी पर एंट्री दर्ज कराई और अंदर प्रवेश किया। जवानों ने देखा कि युवती ने स्कूटी खड़ी की और अचानक नदी में छलांग लगा दी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए होमगार्ड्स जवान इरफान खान, श्यामलाल माली और लक्ष्मण चारण तुरंत बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे। वे अपने साथ रस्सी ले गए और उसे नदी में फेंककर युवती को पकड़ने में सफल रहे। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह और संतोष रोहलन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवानों की तत्परता की सराहना की। युवती को प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया, जो उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष में राणा प्रताप सागर बांध पर आत्महत्या के प्रयास की यह चौथी घटना है। हर बार होमगार्ड्स की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया है।
Published on:
03 Mar 2026 05:20 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
