2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: होली पर रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, इन 5 ट्रेनों में जोड़े 17 कोच, आज से चली कोटा-मथुरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Kota-Mathura Special Train: होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। कोटा-जबलपुर होली एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने के साथ ही कोटा-मथुरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी शुरू कर दी गई है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 02, 2026

Indian Railway

फोटो: पत्रिका

Indian Railway Holi Gift: होली पर्व पर बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने कोटा-जबलपुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़ दिए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जोड़े गए कोचों में 3 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं। कोच वृद्धि के बाद अब इस विशेष ट्रेन में 6 सामान्य श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 1 एसी थर्ड, 1 एसी थर्ड सह सैकंड तथा 2 बैठक श्रेणी सहित कुल 17 डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।

गाड़ी संख्या 09806 (कोटा-जबलपुर) का संचालन 1 और 3 मार्च को कोटा से शाम 6:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09805 (जबलपुर-कोटा) 2 और 4 मार्च 2026 को जबलपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे कोटा पहुंचेगी। यह ट्रेन अंता, बारां, अटरू, सालपुरा और छबड़ा गुगोर सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेगी। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप से लेने की अपील की गई है।

होली पर कोटा-मथुरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज से

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए कोटा–मथुरा–कोटा के बीच अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09809 (कोटा–मथुरा) का संचालन 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक कुल तीन फेरों के लिए किया जाएगा।

यह ट्रेन कोटा से सुबह 8:40 बजे रवाना होकर लाखेरी, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीर जी, हिण्डौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए दोपहर 2:20 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09810 (मथुरा–कोटा) भी 2 से 4 मार्च तक तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन मथुरा से शाम 5:00 बजे प्रस्थान कर भरतपुर, बयाना, हिण्डौन सिटी, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर और लाखेरी होते हुए रात 10:50 बजे कोटा पहुंचेगी।

विशेष ट्रेन में कुल 10 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग