15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Car Rally : कोटा में पत्रिका वुमन कार रैली शुरू, ‘आधी आबादी’ देगी आत्मनिर्भरता का संदेश

Kota Car Rally : कोटा पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्म शताब्दी वर्ष पर हो रहे कार्यक्रमों की शृंखला में राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार सुबह 7 बजे नयापुरा स्थित उम्मेदसिंह स्टेडियम से वुमन कार रैली शुरू हुई। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया।

2 min read
Google source verification
Karpoor Chandra Kulish Birth centenary Kota Patrika Women Car Rally begins

कोटा में पत्रिका वुमन कार रैली शुरू

Kota Car Rally : कोटा पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्म शताब्दी वर्ष पर हो रहे कार्यक्रमों की शृंखला में राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार सुबह 7 बजे नयापुरा स्थित उम्मेदसिंह स्टेडियम से वुमन कार रैली का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना किया।

विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर पीयूष समारिया, शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम तथा केडीए आयुक्त ममता तिवाड़ी भी शामिल थी। रैली आधी आबादी आत्मनिर्भरता, सशक्तीकरण और सुरक्षा का संदेश देगी। रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम दिन शनिवार को महिलाओं में खासा उत्साह रहा था।

सुबह से कार रैली में हिस्सा लेने को प्रतिभागी मुस्तैद थे। तैयारियां पूरी हो गई हैं। महिलाओं ने अपनी कार जेल रोड पेट्रोल पम्प के पास वाले स्टेडियम के गेट से क्रमवार खड़ी की। इसके बाद स्टेडियम से मुख्य अतिथि ने कार रैली को रवाना किया।

इस रैली के आयोजन में कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिविजन, लाॅयंस क्लब कोटा टेक्नो, श्रीगिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, जेसीआइ कोटा शक्ति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

यह रहेगा रूट

उम्मेदसिंह स्टेडियम से रवाना होकर जेडीबी कॉलेज के सामने से एरोड्राम सर्कल, विज्ञान नगर फ्लाईओवर, अनंतपुरा फ्लाईओवर होकर झालावाड़ रोड पर जगपुरा में आरटीओ ऑफिस के पास मुकुन्दरा सरोवर प्रीमियर रिसोर्ट पहुंचेगी। यहां समापन समारोह होगा।

इसमें मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा होंगे। अध्यक्षता संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन होंगे।

हर प्रतिभागी को मिलेगा मैडल और प्रशस्ति पत्र

वुमन कार रैली में कार ड्राइव करने वाली प्रत्येक महिला को मैडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट कार डेकोरेशन श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा जो महिलाएं श्रेष्ठ मैकअप करेंगी उनको भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल करेगा, जो कार रैली के दौरान साथ चलेगा।

भागीदारी निभाने वाली महिलाएं मोबाइल नंबर 9829038188, 9799915567 तथा 9414000800 पर भी सम्पर्क कर सकती हैं।