23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानें कोटा सर्राफा बाजार के लेटेस्ट भाव

Gold-Silver Price Fall: कोटा सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 12,000 रुपए सस्ती होकर 2,18,000 रुपए प्रति किलो रह गई है, जबकि सोने के जेवराती और शुद्ध भाव भी करीब 9,000 रुपए घट गए हैं।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 23, 2026

gold silver fall

Photo: AI

Gold-Silver Price Crash: कोटा सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। पहले जहां चांदी के भाव 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे, वहीं अब इसमें 12000 रुपए की कमी आ गई है। ताजा अपडेट के अनुसार चांदी का भाव घटकर करीब 2,18,000 रुपए प्रति किलो रह गया है।

सोने के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। जेवराती सोने का भाव पहले 1,49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब कम होकर करीब 1,40,000 रुपए के आसपास पहुंच गया है। वहीं शुद्ध सोना भी 1,49,800 रुपए से घटकर लगभग 1,40,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोने के विभिन्न कैरेट के भाव भी नीचे आए हैं। 24 कैरेट सोना (99.5) का भाव 1,48,200 रुपए रहा। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1,37,222 रुपए, 20 कैरेट 1,28,870 रुपए, 18 कैरेट भी लगभग इसी स्तर पर और 14 कैरेट सोना 1,04,366 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

खरीदारी के लिए है शानदार मौका

शादी-ब्याह या निवेश के लिए ऊंचे दामों पर सोना-चांदी खरीदने वाले अब भारी नुकसान में हैं। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में कमी के चलते स्थानीय बाजार में भी भाव नीचे आए हैं। शादी-ब्याह के सीजन के बाद मांग थोड़ी कम होने से भी कीमतों पर असर पड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी के भाव में आई ये गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका हो सकता है। जो लोग निवेश या जेवर खरीदने की योजना बना रहे हैं वे इस समय का फायदा उठा सकते हैं।

ये है गिरावट का कारण

सोने और चांदी के भाव में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह डॉलर की मजबूती है, जिसने अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट पर दबाव बढ़ा दिया। साथ ही फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने से सोना और चांदी की चमक कम हो गई। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बावजूद भाव बढ़ने की बजाय नीचे ही रहे जो विशेषज्ञों के लिए भी आश्चर्य का कारण है।

आज के भाव और गिरावट (कोटा सर्राफा बाजार)

धातु/प्रकारपिछला भाव (₹)आज का भाव (₹) गिरावट (₹)
चांदी (प्रति किलो) 2,30,0002,18,000 12,000
सोना (जेवराती)1,49,0001,40,000 9,000
सोना (शुद्ध)1,49,8001,40,8009,000