जयपुर

महायज्ञ के साथ भक्तामर महामंडल विधान का समापन

Aug 25, 2026
Rajasthan

मालपुरा. उपखंड के डिग्गी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में बालाचार्य निपुण नंदी महाराज के ससंघ सान्निध्य एवं आचार्य इंद्रनंदी महाराज की प्रेरणा से चल रहे 16 दिवसीय वृहद भक्तामर महामंडल विधान का सोमवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन हुआ। विधान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ अष्ट द्रव्यों से पूजन किया और विश्व शांति एवं मंगल की कामना के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए बालाचार्य निपुण नंदी महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म के बाद सांसारिक चकाचौंध में इस तरह उलझ जाता है कि धर्म के मार्ग से विमुख हो जाता है। संतों द्वारा बताए मार्ग पर चलने से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि जहां संतों का सान्निध्य होता है, वहां वातावरण धर्ममय बन जाता है। अग्रवाल समाज चौरासी प्रबंध कमेटी की ओर से 16 दिवसीय विधान में सहयोग करने वाले भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। सभी धार्मिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य मनोज जैन बागरोही की देखरेख में संपन्न हुईं। इस दौरान युवा परिषद अध्यक्ष अशोक, चातुर्मास समिति के महावीर सुराशाही, विमल जैन, गोविंद नारायण जैन, हरिशंकर गर्ग, बिरधीचंद मौजूद रहे।

Updated on:
25 Aug 2026 06:00 am
Published on:
25 Aug 2026 06:00 am