
देवली. ग्राम पंचायत पनवाड़ में आमजन की वर्षों पुरानी मांग पर करीब 7 लाख रुपए की लागत से तीन सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि पनवाड़ में रवि के मकान से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक, उमराव सिंह के मकान से संपत सिंह के मकान तक तथा सुराणा की दुकान से घास भैरू चौक तक सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले इन रास्तों की हालत खराब होने से पैदल चलना भी मुश्किल था। बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ जाती थी। सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा।
पंचायत की ओर से इससे पूर्व करीब 27 लाख रुपए की लागत से चार पुलियाओं का निर्माण भी कराया गया है। इससे बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिली है।
फोटो कैप्शन:
देवली. पनवाड़ में निर्माणाधीन सीसी रोड।