25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु में चीनी और गुड़ की कीमतों में उछाल

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

चेन्नई. राज्य में मिठाइयों और त्योहारों के व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली चीनी और गुड़ की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। खुदरा बाजारों में केवल पंद्रह दिनों में चीनी और गुड़ की कीमतें 10-15 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गई हैं। दुकानदारों के अनुसार, चीनी की कीमत 55 से बढ़कर 65 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि गुड़ 75 से बढ़कर 90 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। व्यापारियों और वितरकों का कहना है कि यदि मौजूदा हालात पर नियंत्रण नहीं किया गया तो साल के अंत तक कीमतें 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती हैं।
चीनी की कीमतों में उछाल राजनीतिक मुद्दा भी बना
इस बढ़ोतरी ने आम परिवार और व्यापारियों दोनों पर दबाव बढ़ा दिया है। चीनी की कीमतों में उछाल राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है। विपक्ष ने इसके लिए केंद्र सरकार की एथेनॉल नीति को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे कई कारण हैं। पिछले वर्ष अधिक वर्षा से गन्ने की फसल को नुकसान हुआ, जिससे इस बार खेती कम हुई। वहीं इस साल कमजोर मानसून ने उत्पादन घटा दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर उत्पादन में गिरावट और जमाखोरी भी कीमतों में वृद्धि के प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही यह मूल्य वृद्धि आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गई है।