25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Zila Pramukh Result: 24 जिलों में कांग्रेस का कब्जा, BJP को 10 में जीत, देखें सभी 37 जिलों का चुनाव परिणाम

Rajasthan Zila Pramukh Result: 24 जिलों में कांग्रेस का कब्जा, BJP को 10 में जीत, देखें सभी 37 जिलों का चुनाव परिणाम

Rajasthan Zila Pramukh Result: राजस्थान के 37 जिलों में किस पार्टी ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की और कहां बहुमत के बावजूद नतीजे बदल गए? कांग्रेस और भाजपा के साथ BAP और RLP का प्रदर्शन भी देखिए। यहां पढ़ें सभी जिलों के विजेता और उपविजेता की पूरी सूची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 25 Nov 2026, 8:48 PM IST

Rajasthan zila pramukh Result

Rajasthan Zila Pramukh Result: (फोटो-सांकेतिक)

जयपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने पंचायत चुनाव की सियासत की तस्वीर बदल दी है। प्रदेश के 37 जिलों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 24 जिला प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की, जबकि भाजपा के खाते में 10 जिले आए। आदिवासी अंचल में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो जिलों में जीत दर्ज की। वहीं, नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की।

जिला प्रमुख चुनाव में कई जगह बहुमत का गणित भी फेल हो गया। चूरू में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख बन गईं। वहीं, भाजपा के बहुमत वाले ब्यावर में कांग्रेस की ममता गुर्जर ने बाजी पलट दी। उदयपुर में भी कांग्रेस के खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा के हिम्मत सिंह झाला तीन वोटों से जीत गए।

धौलपुर में कांग्रेस की 21 सीटों के मुकाबले जिला प्रमुख अनीशा जाटव को महज 15 वोट मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती भास्कर को 14 वोट मिले। चित्तौड़गढ़ में 21 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई। जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा को पूरे 42 वोट मिले, जबकि जालोर में आसुराम देवासी ने 19 वोटों से जीत दर्ज की।

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम

जिलाजीते हुए प्रत्याशीहारे हुए प्रत्याशीविजेता पार्टीश्रेणी
अजमेरपूजा भंसालीदशरथ कंवरभाजपाओपन महिला
अलवरअनीता मीणासंतोष मीणाकांग्रेसST
बालोतरासुशीला भीलफूलारामभाजपाST
बांसवाड़ारीनाडॉ. विकास बामनियाBAPST
बाड़मेरगफूर अहमदखंगार सिंह सोढ़ाकांग्रेसओपन
ब्यावरममता गुर्जरनिर्मला रावतकांग्रेसOBC महिला
भरतपुररानू बालापूजा कुमारीकांग्रेसSC महिला
भीलवाड़ाकैलाश चंद्र मीणासुखलालकांग्रेसओपन
बीकानेरनिकिता करवासरासरिता चौहानकांग्रेसओपन महिला
बूंदीहंसा गुर्जरमनीष कुमार सैनीकांग्रेसOBC
चित्तौड़गढ़रतनी देवीतुलसी बाईकांग्रेसओपन महिला
चूरूकनिका सिंहप्रकाश देवीभाजपाओपन महिला
दौसाबीना (निर्विरोध)कोई प्रत्याशी नहींकांग्रेसSC
डीडवाना-कुचामनबुधाराम गरवापूनमभाजपाSC
डीगरेनू सिंहमुबीनाभाजपाओपन महिला
धौलपुरअनीशा सिंहसोमवतीकांग्रेसSC महिला
डूंगरपुरअनुतोष रोतकांतिलाल डामोरBAPST
हनुमानगढ़रेणुसरस्वती देवीकांग्रेसओपन महिला
जयपुरयशवीर सूराराजेश कुमार गुर्जरकांग्रेसओपन
जैसलमेरसंतोष कुमारी (निर्विरोधकोई प्रत्याशी नहींकांग्रेसST
जालोरआसुरामहरदानाराम बिश्नोईकांग्रेसOBC
झालावाड़वर्षा झालाकुसुमलताभाजपाओपन महिला
झुंझुनूंकोमल भंवरियाहर्षिनी कुल्हरीकांग्रेसओपन महिला
जोधपुरप्रमिला चौधरीलक्ष्मण रामकांग्रेसओपन
खैरथल-तिजाराइंद्रजीत यादवअमिताभाजपाOBC
कोटपूतली-बहरोड़रामनिवासबलवान सिंहकांग्रेसओपन
नागौरपांचारामअनिलRLPSC
पालीसीतानिरमा चौहानभाजपाSC
फलोदीयशवंत कंवरसरिताकांग्रेसओपन महिला
प्रतापगढ़हकरी कुमारीइंद्रा देवीभाजपाST महिला
राजसमंदसुंदर देवीमदन सिंह चौहानकांग्रेसओपन
सवाई माधोपुरआशा देवी (निर्विरोध)कोई प्रत्याशी नहींकांग्रेसSC
सलूम्बरपुष्पा कुमारी मीणालीला मीणाकांग्रेसST महिला
सीकरसुनीता गठालासुनीता रणवांकांग्रेसOBC महिला
सिरोहीगुमान सिंहगंगा सिंहकांग्रेसओपन
टोंकअलका बैरवाप्रियंका बैरवाकांग्रेसSC महिला
उदयपुरहिम्मत सिंह झालालाल सिंहभाजपाओपन

किस पार्टी के कितने जिला प्रमुख?

  • कांग्रेस : 24
  • भाजपा : 10
  • भारत आदिवासी पार्टी (BAP) : 2
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) : 1

इस तरह जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला परिषदों पर कब्जा जमाया। हालांकि चूरू और ब्यावर जैसे नतीजों ने यह भी दिखाया कि जिला परिषद सदस्यों की संख्या के साथ-साथ मतदान के दिन राजनीतिक समीकरण और क्रॉस वोटिंग भी निर्णायक साबित हुई।

यह वीडियो भी देखें :