25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान के 8 नए जिलों में किस पार्टी का बना जिला प्रमुख? भाजपा-कांग्रेस में कहां किसने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान के 8 नए जिलों में किस पार्टी का बना जिला प्रमुख? भाजपा-कांग्रेस में कहां किसने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में हर किसी की नजर राजस्थान के 8 नए जिलों के परिणामों पर भी थी।​ जानिए इन 8 जिलों में किसका पलड़ा भारी रहा।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Nov 2026, 7:07 PM IST

mamta gurhar or yashwant kanwar

फलोदी जिला प्रमुख यशवंत कंवर और ब्यावर जिला प्रमुख ममता गुर्जर

जयपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रदेश के 41 में से 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जे को तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने सबसे अधिक 24 जिला प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया, जबकि बीजेपी 10 सीटों पर कब्जा जमाने में सफल रही। वहीं बीएपी ने दो (बांसवाड़ और डूंगरपुर) जिलों में जिला प्रमुख चुनाव जीता।

हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने नागौर जिला प्रमुख पद पर जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। चूरू जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ। यहां बहुमत के बावजूद कांग्रेस जिला प्रमुख नहीं बना पाई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह जिला प्रमुख बन गईं।

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में निकिता डूडी ने बाजी मारी, जबकि ब्यावर में बहुमत के बाद भी भाजपा प्रत्याशी निर्मला देवी 1 वोट से हार गईं। ब्यावर में कांग्रेस की ममता गुर्जर ने जिला प्रमुख चुनाव जीता। जैसलमेर, सवाई माधोपुर और दौसा तीनों जिलों में कांग्रेस के निर्विरोध जिला प्रमुख बने। बीना बैरवा दौसा जिला प्रमुख, संतोष कुमारी जैसलमेर जिला प्रमुख और आशा बैरवा सवाई माधोपुर जिला प्रमुख बनीं।

राजस्थान के 8 नए जिलों में बराबर की टक्कर रही

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में हर किसी की नजर राजस्थान के 8 नए जिलों के परिणामों पर भी थी। इन 8 जिलों में बराबर की टक्कर रही। 4 जिलों बालोतरा, डीग, डीडवाना-कुचामन और खैरथल-तिजारा में भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं फलोदी, कोटपूतली-बहरोड़, सलूंबर और ब्यावर में कांग्रेस के जिला प्रमुख बने।

राजस्थान में जिला प्रमुख की कुल 41 सीटें हैं। फिलहाल 37 जिलों में ही जिला प्रमुख के चुनाव हो रहे हैं। शेष 4 करौली, कोटा, बारां और श्रीगंगानगर जिले में चुनाव परिणाम 17 दिसंबर को आएगा। इन 4 जिलों में मतगणना टालने जाने की मुख्य वजह मौजूदा जिला परिषदों और पंचायत समितियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होना है।

राजस्थान के 8 नए जिलों में जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम

1. भाजपा प्रत्याशी सुशीला ने जीता बालोतरा जिला प्रमुख चुनाव

भाजपा प्रत्याशी सुशीला ने बालोतरा जिला प्रमुख चुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के फुलाराम भील को एक वोट से हराकर जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। बालोतरा जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस ने 12-12 सीटें जीतीं, जबकि आरएलपी के खाते में 7 सीटें आईं।

2. कांग्रेस की ममता गुर्जर होंगी ब्यावर जिला प्रमुख

राजस्थान के नए ब्यावर जिले की पहली जिला प्रमुख कांग्रेस की ममता गुर्जर बनीं। ब्यावर जिला परिषद के 27 वार्ड में से ममता को कुल 14 मत मिले। भाजपा की निर्मला गुर्जर को 13 मत मिले। ब्यावर जिला परिषद चुनाव में कुल 27 सीटों में से भाजपा ने 14, कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीर्त की थी।

3, भाजपा के रेनू भगत सिंह डीग जिले के पहले जिला प्रमुख

भाजपा के रेनू भगत सिंह डीग जिले के पहले जिला प्रमुख बने। रेनू भगत सिंह को 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुवीना खान को 7 मत मिले। रेनू भगत सिंह ने 15 वोट से जीत दर्ज की। डीग जिला परिषद में कांग्रेस के 14, भाजपा के 10, 4 निर्दलीय और 1 बसपा सदस्य है।

4. भाजपा के बुद्धाराम गर्वा ने चुने गए डीडवाना-कुचामन जिला प्रमुख

डीडवाना-कुचामन जिला प्रमुख चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भाजपा के बुद्धाराम गर्वा और कांग्रेस की पूनम गोयल को 14-14 मत मिले, जबकि आरएलपी के शिवपाल को 7 वोट मिले। बराबरी के बाद लॉटरी से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा के बुद्धाराम गर्वा ने जीत दर्ज की और जिला प्रमुख चुने गए। डीडवाना-कुचामन जिला परिषद के कुल 35 वार्ड में से कांग्रेस ने 14, भाजपा ने 12 और RLP ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

5. कांग्रेस के रामनिवास यादव बने कोटपूतली-बहरोड़ के जिला प्रमुख

कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास यादव ने जीत दर्ज की। रामनिवास यादव को 20 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी बलवान सिंह यादव को 7 वोट मिले। रामनिवास यादव ने 13 वोटों से जीत हासिल की। कोटपूतली-बहरोड़ जिला में कांग्रेस के 20, भाजपा के 6 और एक निर्दलीय सदस्य है।

6. भाजपा इंद्रजीत यादव खैरथल-तिजारा के पहले जिला प्रमुख बने

भाजपा के इंद्रजीत यादव खैरथल-तिजारा के पहले जिला प्रमुख बने। कांग्रेस की अमिता चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। खैरथल-तिजारा जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को मिले 13 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मत मिले। एक सदस्य ने मतदान नहीं किया। खैरथल-तिजारा परिषद के कुल 25 वार्ड में से भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 सीटें जीतीं, जबकि बसपा के खाते में 2 सीटें आईं। 5 निर्दलीय जीते।

7. कांग्रेस की यशवंत कंवर बनीं फलोदी जिला प्रमुख

फलोदी जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की यशवंत कंवर ने जीत दर्ज की है। यशवंत कंवर को 21 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरिता भादू को शिकस्त दी। यशवंत कंवर एमबीए तक पढ़ी हैं। फलोदी जिला परिषद चुनाव में कुल 23 वार्ड में से 21 वार्ड में जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा के खाते में दो सीटें मिली।

8. कांग्रेस की पुष्पा देवी होंगी सलूंबर की पहली जिला प्रमुख

सलूंबर की पहली जिला प्रमुख पुष्पा देवी होंगी। सलूंबर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की पुष्पा देवी ने भाजपा उम्मीदवार लीला देवी मीणा को हराकर जीत दर्ज की। सलूंबर जिला परिषद में भाजपा के 9, कांग्रेस के 8 और BAP के 4 सदस्य हैं।

Rajasthan Zila Pramukh List: कहां कौन बना जिला प्रमुख

जिला परिषदकौन जीता और पार्टीकौन हारा और पार्टी
जयपुरयशवीर सूरा, कांग्रेसराजेश गुर्जर, भाजपा
जोधपुरप्रमिला चौधरी, कांग्रेसलक्ष्मणराम चौधरी ,भाजपा
उदयपुरहिम्मत सिंह झाला, भाजपालाल सिंह, कांग्रेस
अलवरअनिता मीणा, कांग्रेससंतोष मीणा, भाजपा
अजमेरपूजा भंसाली, भाजपादशरथ कंवर, कांग्रेस
सीकरसुनीता गठाला, कांग्रेससुनीता रणवां, भाजपा
बीकानेरनिकिता डूडी, कांग्रेससरिता चौहान, निर्दलीय
नागौरपांचाराम, आरएलपीअनिल, निर्दलीय
भरतपुररेनू वाला, कांग्रेसपूजा जाटव, भाजपा
डीगरेनू सिंह, भाजपामूबीना, कांग्रेस
धौलपुरअनीशा सिंह, कांग्रेससोमवती, निर्दलीय
राजसमंदसुंदर देवी कीर, कांग्रेसमदन सिंह चौहान, भाजपा
दौसाबीना बैरवा, कांग्रेसनिर्विरोध
ब्यावरममता गुर्जर, कांग्रेसनिर्मला रावत, भाजपा
बालोतरासुशीला, भाजपाफुलाराम भील, कांग्रेस
खैरथल-तिजाराइंद्रजीत यादव, भाजपाअमिता चौधरी, कांग्रेस
कोटपूतली-बहरोड़रामनिवास, कांग्रेसबलवान सिंह, भाजपा
पालीसीता, भाजपानिरमा चौहान, कांग्रेस
चित्तौड़गढ़रतनी देवी, कांग्रेसतुलसी बाई, भाजपा
भीलवाड़ाकैलाश चंद मीणा, कांग्रेससुखालाल, भाजपा
सवाई माधोपुरआशा देवी, कांग्रेसनिर्विरोध
बाड़मेरगफूर अहमद, कांग्रेसखंगार सिंह, भाजपा
जैसलमेरसंतोष कुमारी, कांग्रेसनिर्विरोध
प्रतापगढ़हकरी कुमारी, भाजपाइंद्रा देवी, कांग्रेस
जालोरआसू राम, कांग्रेसदानाराम विश्नोई, भाजपा
टोंकअलका बैरवा, कांग्रेसप्रियंका बैरवा, भाजपा
फलोदीयशवंत कंवर, कांग्रेससरिता, भाजपा
झालावाड़वर्षा झाला, भाजपाकुसुमलता मीणा, कांग्रेस
सलूंबरपुष्पा देवी, कांग्रेसलीला देवी मीणा, भाजपा
चूरूकनिका सिंह, भाजपाप्रकाश बुडानिया, कांग्रेस
बूंदीहंसा गुर्जर, कांग्रेसमनीष कुमार सैनी, भाजपा
डीडवाना-कुचामनबुद्धाराम, भाजपापूनम, कांग्रेस (लॉटरी से फैसला)
हनुमानगढ़रेणू, कांग्रेससरस्वती देवी, भाजपा
डूंगरपुरअनुतोष, बीएपीकांतिलाल डामोर, भाजपा (लॉटरी से फैसला)
बांसवाड़ारीना, बीएपीविकास बामनिया, कांग्रेस
झुंझुनूंकोमल भंवरिया, कांग्रेसहर्षिनी कुल्हरी, भाजपा
सिरोहीगुमान सिंह, कांग्रेसगंगा सिंह, भाजपा