25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Zila Pramukh Results : राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के रोचक नतीजे, 5 जिलों में सिर्फ एक वोट से मिली जीत

Rajasthan Zila Pramukh Results : राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के रोचक नतीजे, 5 जिलों में सिर्फ एक वोट से मिली जीत

Rajasthan Zila Pramukh : राजस्थान के 37 जिलों में हुए चुनाव में पांच जिला प्रमुख ऐसे चुने गए, जिन्होंने सिर्फ एक वोट से जीत हासिल की। जानिए इनके नाम।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:52 PM IST

rajasthan zila pramukh elections Interesting results victory by just one vote in 5 districts

Rajasthan Zila Pramukh Results : एआई से बनाई गई फोटो।

Rajasthan Zila Pramukh : राजस्थान में आज जिला प्रमुख का चुनाव हुआ और उसका रिजल्ट आया है। राजस्थान के 37 जिलों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 24 जिला प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की, जबकि भाजपा के खाते में 10 जिले आए। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 2 जिलों में वहीं, नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की। पर सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि प्रदेश के पांच जिलों में सिर्फ एक वोट से प्रमुख चुने गए। जानें इनके नाम।

1- ब्यावर ममता गुर्जर (कांग्रेस) 14/13
2- धौलपुर अनीशा सिंह (कांग्रेस) 15/14
3- बांसवाड़ा रीना रावत (बीएपी) 22/21
4- बालोतरा सुशीला (भाजपा) 16/15
5- झालावाड़ वर्षा झाला (भाजपा) 17/16

ब्यावर में एक वोट से कांग्रेस की ममता गुर्जर बनीं जिला प्रमुख

Beawar Zila Pramukh : राजस्थान के ब्यावर में जिला प्रमुख के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ। बहुमत के बाद भाजपा प्रत्याशी निर्मला देवी 1 वोट से हार गईं। कांग्रेस की ममता गुर्जर ने जीत दर्ज की। ममता गुर्जर ब्यावर की पहली जिला प्रमुख बनी। इस परिणाम ने पंचायत चुनाव के बाद बने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया। जिला परिषद के 27 वार्डों में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 13 सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस लिहाज से जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन बुधवार को हुए मतदान में तस्वीर बदल गई। भाजपा के 14 निर्वाचित सदस्यों के बावजूद उसकी प्रत्याशी निर्मला को केवल 13 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ममता को 14 मत प्राप्त हुए। भाजपा के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस की जीत का रास्ता खोल दिया।

धौलपुर में सिर्फ एक वोट से कांग्रेस की अनीशा जाटव बनीं जिला प्रमुख

Dholpur Zila Pramukh : धौलपुर जिला प्रमुख चुनाव में बुधवार को सियासी उलटफेर देखने को मिला। जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस को जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पार्टी की प्रत्याशी अनीशा जाटव ने निर्दलीय उम्मीदवार सोमवती भास्कर को महज एक वोट से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम ने कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं को भी तेज कर दिया है। भाजपा ने जिला प्रमुख के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा।

जिला प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की अनीशा जाटव को 15 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती भास्कर के पक्ष में 14 सदस्यों ने मतदान किया। इस तरह अनीशा जाटव ने एक वोट के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि जिला परिषद में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी को सिर्फ 15 वोट ही मिल सके।

बांसवाड़ा में बीएपी की रीना रावत एक वोट से बनीं जिला प्रमुख

Banswara Zila Pramukh : बांसवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में खेला हुआ। बांसवाड़ा में बीएपी ने अपना जिला प्रमुख बनाया। बीएपी की रीना रावत बांसवाड़ा की जिला प्रमुख चुनी गईं। कांग्रेस से विकास बामनिया ने अपना नामांकन भरा। इधर बीएपी की तरफ से रीना रावत ने अपना नामांकन भरा। रिजल्ट आने के बाद बांसवाड़ा जिला परिषद में BAP प्रत्याशी रीना रावत जिला प्रमुख बनी हैं। जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और बीएपी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। कांग्रेस यहां एक वोट के अंतर से हार गई। 43 सदस्यी जिला परिषद में कांग्रेस की 21, बीएपी की 17 और भाजपा की 5 सीटें आई थी, लेकिन भाजपा और बीएपी का गठबंधन होने से रीना रावत के पक्ष में कुल 22 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार विकास बामणिया को सिर्फ 21 वोट ही मिल सके। भाजपा ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है।

बालोतरा में 1 वोट से BJP की सुशीला देवी बनीं पहली जिला प्रमुख

Balotra Zila Pramukh : बालोतरा जिले में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी ने कांग्रेस के फुलाराम को महज एक वोट से हराकर इतिहास रच दिया। सुशीला देवी बालोतरा जिले की पहली जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। उन्हें 16 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी फुलाराम के पक्ष में 15 मत पड़े। चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सदस्यों की क्रॉस वोटिंग ने निर्णायक भूमिका निभाई।

बालोतरा जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस ने 12-12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि आरएलपी के खाते में सात सीटें आई थीं। किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण जिला प्रमुख चुनाव में आरएलपी किंगमेकर की भूमिका में थी। बहुमत के लिए 16 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी।

झालावाड़ में वर्षा झाला एक वोट से जीतीं

Jhalawar Zila Pramukh: राजस्थान के झालावाड़ जिले में जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने कांटे के मुकाबले में जीत दर्ज की है। भाजपा की 21 वर्षीय वर्षा झाला ने कांग्रेस की कुसुमलता मीणा को महज एक वोट से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। वर्षा झाला को 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कुसुमलता मीणा को 16 वोट मिले। 33 सदस्यीय जिला परिषद में दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस जीत के साथ ही भाजपा अपना जिला परिषद बोर्ड बचाने में कामयाब रही।