
देवली.
स्थानीय यादे मां प्रजापति सेवा समिति की बैठक रविवार को प्रजापति छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में रामदेव प्रजापति पटेल नगर देवली को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापत सिरोही वाले, उपकोषाध्यक्ष सतीश प्रजापत, सचिव राकेश प्रजापत को बनाया गया।मुख्य संरक्षक दुर्गा लाल प्रजापत, भेरूलाल, बद्रीलाल संग्रामपुरा, कन्हैयालाल दलवासा, महावीर चांदली, पूर्व अध्यक्ष फूलचंद प्रजापत को बनाया गया।उपाध्यक्ष पद पर देवलाल लुहारी कला, राम प्रसाद दलवासा, महावीर चांदली, हंसराज धान्धोला, प्रभुलाल पनवाड़, सौभाग देवली गांव,सलाहकार धनराज प्रजापत,मंत्री राजेश चांदली, रतन प्रजापत,संगठन मंत्री रामस्वरूप दौलता,प्रचार मंत्री ओमप्रकाश प्रजापत कुचलवाड़ा, छीतर लाल दलवासा, सदस्य समिति में कृष्ण कुमार, लक्ष्मी नारायण, शंकर लाल, सरवन लाल को शामिल किया गया। वहीं छात्रावास मीडिया प्रभारी द्वारका प्रसाद व ओम प्रकाश बातेंडिया को बनाया गया।बैठक में समाज के विकास एवं छात्रावास व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
देवली.प्रजापति सेवा समिति की बैठक में शामिल समाज के लोग।