जयपुर

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष………………खुरीकलां की दो बेटियों ने बदली जीत की तस्वीर, हौसले बुलंद हो तो मंजिल नहीं दूर

Aug 29, 2026
Rajasthan

- राज लक्ष्मी और मधु गुर्जर ने जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक

दौसा. किसान और गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली गांव खुरीकलां की दो बेटियों राज लक्ष्मी गुर्जर और मधु गुर्जर ने जज्बे, हिम्मत से निरंतर अभ्यास कर जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर गांव, जिले और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।
राज लक्ष्मी गुर्जर ने जनवरी 2025 में हरिद्वार में आयोजित 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। वहीं मधु गुर्जर ने दिसंबर 2025 में कोलकाता में आयोजित 51वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों का कहना है कि बेटियों को पराया धन समझने वाले ग्रामीण माहौल और सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार के स्नेह तथा और जिला कबड्डी संघ के संरक्षक व दादा शिवचरण रावत के मार्गदर्शन में "उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। उन्होंने अफसोस जताया कि दौसा में खेलों की अपेक्षित सुविधाएं और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता। उनका मानना है कि यदि संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है—"लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं।"

Updated on:
29 Aug 2026 06:02 am
Published on:
29 Aug 2026 06:01 am