जयपुर

Railway New Decision : रेलवे का बड़ा फैसला, जयपुर होकर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें इनका रूट

Railway New Decision : रेलवे का नया फैसला। रेलवे ने वाया जयपुर होकर जोधपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन और मदार से वाया जयपुर होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही तकनीकी कार्य की वजह से सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। जानिए सब कुछ।
2 min read
Railways Big decision two special trains will run via Jaipur Know their route
फाइल फोटो पत्रिका

Railway New Decision : रेलवे ने यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए 2 नए फैसले लिए हैं। अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने वाया जयपुर होकर जोधपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलने के साथ बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार से 28 अप्रेल तक (3 ट्रिप) संचालित होगी।

यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होकर गुरुवार को सुबह 4:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 से 30 अप्रैल तक (3 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7.55 बजे आसनसोल से रवाना होकर शुक्रवार को शाम 6.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

आवाजाही के दौरान यह ट्रेन गोटन, मेडतारोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नांवा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा जंक्शन, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जयपुर होकर दौड़ेगी मदार-कोलकाता वीकली स्पेशल ट्रेन

वही दूसरी तरफ यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मदार से वाया जयपुर होकर कोलकाता के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मदार-कोलकाता वीकली स्पेशल ट्रेन 17 अप्रेल से 1 मई तक (3 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे मदार से रवाना होकर शनिवार रात 9.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, वापसी में कोलकाता-मदार वीकली स्पेशल ट्रेन 19 अप्रेल से 3 मई तक (3 ट्रिप) चलेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह ट्रेन प्रत्येक रविवार रात 12.50 बजे कोलकाता से रवाना होकर सोमवार दोपहर 2 बजे मदार पहुंचेगी। आवाजाही के दौरान यह ट्रेन किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, इदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

तकनीकी कार्य: प्रभावित होगा सात ट्रेनों का संचालन

रेलवे के बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड के मध्य तकनीकी कार्य के चलते बुधवार से जयपुर-हनुमानगढ़ समेत सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन 15 से 30 अप्रेल तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

इसके अलावा जयपुर-बठिंडा ट्रेन 14 से 28 अप्रेल तक और बठिंडा-जयपुर ट्रेन 15 से 29 अप्रेल तक बठिंडा-लोहारू के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन और रेवाड़ी-सीकर ट्रेन 15 से 24 अप्रेल तक लोहारू-रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इसके साथ ही हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन 26 अप्रेल को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस के रास्ते चलेगी।

Updated on:
13 Apr 2026 07:18 am
Published on:
13 Apr 2026 07:17 am