जयपुर

Rajasthan Bypoll 2024: राजस्थान उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे।

less than 1 minute read
Nov 23, 2024

Rajasthan ByElection Result 2024: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सातों सीटों की मतगणना संबंधित जिला मुख्यालयों अलवर, दौसा, झुंझुनूं, टोंक, नागौर, उदयपुर और डूंगरपुर पर होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। दौसा और रामगढ़ विधानसभा सीट पर सीधा तो झुंझुनूं, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और देवली-उनियारा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

उपचुनाव वाली सातों सीटें प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा से जुड़ी हैं। इन सीटों में से पिछले चुनाव में 4 पर कांग्रेस, तो एक-एक पर भाजपा, आरएलपी और बीएपी का कब्जा था। देवली-उनियारा सीट से कांग्रेस के हरीश मीना, दौसा से मुरारीलाल मीणा, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, खींवसर से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और चौरासी विधानसभा सीट से बीएपी विधायक राजकुमार रोत के सांसद बनने से सीटें खाली हुई थीं। सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा और रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन होने की वजह से सीट खाली हुई है।

कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

राजस्थान उपचुनाव के परिणाम को लेकर सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं बल्कि कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर सचिन पायलट और किरोड़ीलाल मीणा जैसे नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर इन परिणामों का असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए उपचुनाव एक चुनौती के समान है। चूंकि विधानसभा 2023 के चुनाव के समय इन सात सीटों में मात्र एक सीट ही भाजपा जीती। अगर भाजपा इस बार सीटें बढ़ाने में कामयाब होती है तो मुख्यमंत्री शर्मा का कद और मजबूत होगा।

Also Read
View All
निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

आमेर महल-मावठा में कश्मीर की तरह शिकारा बोटिंग का लुत्फ, स्पीड बोटिंग भी,20 फरवरी से होगी शुरू

आरयूएचएस ने बदला परीक्षा का पैटर्न, यह किया बड़ा बदलाव

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

अगली खबर