जयपुर

जयपुर को लेकर दिया कुमारी का बड़ा बयान, 100 करोड़ खर्च कर करेंगे हेरिटेज संरक्षण और विकास

Rajasthan News : राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने मंगलवार को चारदीवारी क्षेत्र और पर्यटन महत्व के अन्य स्थानों का सघन निरीक्षण किया। दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
2 min read
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Big Statement about Jaipur City 100 Crores Spent on Heritage Conservation and Development
राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी

Rajasthan News : राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने मंगलवार को जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया। जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। इसके साथ ही जलमहल की पाल का पुनः विकास कर वहां बोटिंग शुरू करवाना है।

सुबह 8 बजे से परकोटे वाले का क्षेत्र का शुरू किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने मंगलवार को सुबह 8 बजे से शहर में परकोटे वाले का क्षेत्र का निरीक्षण शुरू किया। जिसमें उन्होंने सिटी पैलेस, चांदनी चौक से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट तक निरीक्षण किया। साथ ही जल महल से लेकर आमेर मावठे तक का भी सघन निरिक्षण किया।

यह भी पढ़ें -

सिटी पैलेस के लिए डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिए निर्देश

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सबसे पहले सिटी पैलेस के ही बाहर चांदनी चौक की सफाई का निरीक्षण किया, साथ ही बिल्डिंग्स पर लटके हुए वायर्स व पोल्स को ठीक करने के निर्देश दिए। त्रिपोलिया-छोटी चौपड़ के बाज़ारों में लगे हुए पोस्टर्स, बैनर्स को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सब हमारी हेरिटेज को विरुपित कर रहे हैं।

दुकानों के नाम के रंग में हो एकरूपता

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बाजार में निरीक्षण करते समय कहा कि दुकानों के नाम रंग-बिरंगे होने की जगह एक ही कलर में पेंट होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बायलॉज के हिसाब से ही कलर होना चाहिए। जिससे एकरुपता रहेगी और शहर सुन्दर दिखेगा।

यह भी पढ़ें -

डस्टबिन को अलग-अलग कलर में करें

उपमुख्यमंत्री ने परकोटा क्षेत्र में डस्टबिन भी कचरे के सूखा, गीला, हेजार्डस, नॉन हेजार्डस के हिसाब से अलग—अलग कलर के लगाने को निर्देश दिए जो कि जयपुर शहर के हेरिटेज रंग से मैच होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिवाइडर पर लगे पोल्स पर किसी भी तरह के पोस्टर बैनर नहीं लगे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्त-व्यस्त तरह से लगे कैबल्स वायर्स शहर की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं, इन्हें हटाया जाए।

महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट फिर से विकसित होगा

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ से चाँदपोल तक निरीक्षण करने के दौरान किशनपोल बाजार स्थित म्यूजियम ऑफ लेगेसी (महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट) को फिर से विकसित किए जाने के निर्देश दिए।

हवा महल के सामने फोटो पॉइंट होगा विकसित

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किशनपोल से अजमेरी गेट तक, सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार बड़ी चौपड़ तक निरीक्षण किया। उन्होंने हवा महल के ठीक सामने फोटो पॉइंट डेवलप करने के निर्देश दिए।

जल महल की पाल होगा सौंदर्यकरण

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने जल महल की पाल को पुनः विकसित करने तथा यहां सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां बोटिंग भी शुरू करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
03 Sept 2024 05:08 pm
Published on:
03 Sept 2024 05:08 pm