जयपुर

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अफसरों के तबादले; 6 जिलों के SP बदले

Rajasthan Police Transfer: राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात 17 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए है।

2 min read
May 20, 2026
Rajasthan IPS Transfer फोटो: पत्रिका

जयपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 17 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए है। एडीजी लता मनोज को कम्युनिटी पुलिसिंग व जन अभियोग, आइजी केबी वंदना को सीआइडी (क्राइम ब्रांच), परम ज्योति को आरएसी जयपुर, कालूराम रावत को आइजी टेलीकम्युनिकेशन के पद पर नियुक्त किया है। हरेन्द्र कुमार महावर को कोटा रेंज आइजी का जिम्मा दिया गया है।

इसी तरह श्वेता धनखड़ को डीआइजी आरएसी और भुवन भूषण यादव को डीआइजी एसओजी लगाया गया है। मनीष त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीएस लगाया है। रिचा तोमर को कमांडेंट आरएसी 11वीं बटालियन, दिल्ली और 2023 बैच की आइपीएस आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक भरतपुर के पद पर तैनात किया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में यहां 964 बीघा जमीन पर बनेगा देश का दूसरा जापानी जोन, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

इन जिलों में लगाए नए पुलिस अधीक्षक

राजेश कुमार मीणा-भरतपुर
रोशन मीणा-टोंक
सागर-भीलवाड़ा
पीयूष दीक्षित-दौसा
ज्ञानचंद यादव-कुचामन-डीडवाना
धर्मेन्द्र सिंह- चित्तौड़गढ़

इन अफसरों का तबादला

लता मनोज कुमार को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्यूनिटी पॉलिसिंग एव जन अभियोग जयपुर, केबी वंदना को महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर, परम ज्योति को महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर, कालू राम रावत को महानिरीक्षक पुलिस, टेलिकॉम्यूनिकेशन जयपुर, हरेन्द्र कुमार महावर को महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेन्ज, श्वेता धनखड़ को उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर, भुवन भूषण यादव को उप महानिरीक्षक पुलिस एसओजी जयपुर, मनीष त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीएस जयपुर, गोरधन लाल सौंकरिया को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर, रिचा तोमर को कमाण्डेन्ट 11वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली और आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक शहर भरतपुर लगाया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें

मानसून आते ही चित्तौड़गढ़ के 24 गांवों के लिए ‘आफत’ बनेगी बेड़च नदी! मंजूरी के बाद भी 25 करोड़ का प्रोजेक्ट
Also Read
View All